वरिष्ठ नागरिकों के लिए रविवार को भी खुलेगा सफदरजंग हॉस्पिटल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में नयी पहल शुरू की है। अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल रविवार को भी खुलेगा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा लैबोरेट्री और डायग्नोस्टिक फैसिलिटीज इमरजेंसी ब्लॉक में मिल सकेंगी। सफदरजंग हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ सुनील गुप्ता ने बताया कि 28 जुलाई को स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन वरिष्ठ नागरिकों के लिए रविवार की ओपीडी की उद्घाटन करेंगे।

Safdarjung Hospital in delhi open for elderly on Sunday

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपीडी सेवा को रविवार को इसलिए शुरु की गई है क्योंकि साप्ताहिक दिवसों पर उनको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान काफी भीड़ रहती है। एक डॉक्टर ने बताया कि करीब 8,000 मरीज हर दिन सफदरजंग अस्पताल आते हैं। उन्होंने कहा कि यह नया प्रयास वरिष्ठ नागरिकों को कुछ राहत देने के लिए किया गया है। इसके साथ ही रविवार को ओपीडी खोलने से वरिष्ठ नागरिकों के परिजनों के लिए भी आसानी होगी और वे उन्हें लेकर हॉस्पिटल आ सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+