टिकट कटा तो मायूस हुईं साध्वी प्रज्ञा, 5 साल पहले ऐसा क्या कह दिया था कि पीएम मोदी नहीं कर पाए माफ
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान कई सांसदों के टिकट काटे गए हैं, कई बड़े चेहरों को इस बार मौका नहीं दिया गया है।
भाजपा ने पहली लिस्ट में 34 सिटिंग सांसदों का टिकट काटा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा भी शामिल हैं। पिछली बार दिग्विजय सिंह को बड़े भारी अंतर से हराने वालीं प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने मौका नहीं दिया है। ऐसे में अब टिकट नहीं मिलने पर प्रज्ञा ठाकुर का दर्द छलका है।

यह पूछे जाने पर कि उनका टिकट क्यों कटा प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'हो सकता है कि मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए।' प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'यह संगठन का निर्णय है, इसमें यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट कटा, कैसे कटा। मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा है।'
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, "हो सकता है मैंने जो कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए। उन्होंने कहा था कि मुझे माफ नहीं करेंगे लेकिन मैंने उसके लिए पहले ही माफी मांग ली थी। मेरा सत्य बोलना विरोधियों और कांग्रेस के लोगों को खटकता है और मेरी आड़ लेकर वो मोदी जी पर प्रहार करते हैं।"
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने अपने गोड्से वाले बयान को सही बताया है। सासंस ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा, सत्य कहा लेकिन मिडिया ने उसे विवादित बयान कहकर मुद्दे को हवा दी।
प्रज्ञा ठाकुर ने ऐसा क्या कहा था?
पांस चाल पहले 19 मई 2019 को प्रज्ञा ठाकुर ने एक रोड शो में नाथूराम को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा ने कहा था, ''नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा।"
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिये गये विवादित बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। भारी आलोचना के बाद साध्वी साध्वी प्रज्ञाने माफी मांग ली थी। प्रज्ञा ठाकुन कहा कि वे गांधी जी का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने जो देश के लिए किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है।
हालांकि प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ''प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि ''गांधी के बारे में या गोडसे पर जो भी बातें की गयी। इस प्रकार जो भी बयान दिये गये हैं, ये बहुत ही खराब हैं, खास प्रकार से घृणा के लायक हैं, आलोचना के लायक हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, ''सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की भाषा नहीं चलती। इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती। इसलिये ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा।" पीएम मोदी की नाराजगी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बाद में भी देखी गई।
पीएम मोदी ने किया इग्नोर
इस घटना के कुछ दिन बाद प्रज्ञा ठाकुर, दिग्विजय सिंह को चुनाव हराने के बाद पहली बार व्हीलचेयर पर बैठकर संसद भवन पहुंची। लेकिन पीएम मोदी ने उनकी अनदेखी की। उस समय इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
जब साध्वी प्रज्ञा ने पीएम मोदी का अभिवादन किया था तो पीएम मोदी ने साध्वी प्रज्ञा का अभिवादन तो स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने साध्वी प्रज्ञा की ओर देखा नहीं और साइड में देखना शुरू कर दिया। इसे पीएम मोदी की प्रज्ञा ठाकुर के प्रति नाराजगी समझा गया।












Click it and Unblock the Notifications