मोदी की महिला मंत्री को हुआ चिकनगुनिया, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। डेंगू और चिकनगुनिया से बेहाल आम आदमी के साथ-साथ अब वीवीआईपी भी इन खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस कड़ी में नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल की एक अहम मंत्री चिकनगुनिया का शिकार हुई हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को चिकनगुनिया बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। उन्हें तेज बुखार के चलते बुधवार देर रात यूपी के कानपुर में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां उनकी तबियत में सुधार ना होता देख उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों साध्वी निरंजन ज्योति बुंदेलखंड के बांदा, महोबा और हमीरपुर के दौरे पर थीं। इसी दौरान हमीरपुर में उनकी तबियत अचानक खराब हो गई।
तबियत बिगड़ती देख शुरुआत में उन्हें इलाज के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच करने पर केंद्रीय मंत्री में चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए।
इलाज से फायदा ना मिलता देख अब केंद्रीय मंत्री को दिल्ली लाया गया है। आपको बता दें कि इस समय डेंगू और चिकनगुनिया के चलते बड़ी संख्या में लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं।












Click it and Unblock the Notifications