साड्डे बजुर्ग साड्डा मान: पंजाब के रूपनगर में 3000 वरिष्ठ जनों को मिला लाभ, दवा, चश्मा वितरित
सीएम मान सरकार के 'साड्डे बजुर्ग साड्डा मान' कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों को चश्मा और दवाईयां वितरित की गईं। कार्यक्रम आनंदपुर साहिब के गांव भनाम में आयोजित किया गया। यहां चिकित्सा शिविर में 3000 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
पंजाब की मान सरकार की तरफ से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 'साड्डे बुज़ुर्ग साड्डा मान' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत प्रदेश सरकार राज्य के बुजुर्गों के लिए एक खास योजना की शुरुआत करने वाली है। योजना की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (3 अक्टूबर) को की गई थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों अनुसार सामाजिक सुरक्षा और स्त्री बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अगुवाई में शुरू की गई साडा बुजुर्ग साडा मान मुहिम के तहत जिला स्तरीय समागम 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे गांव भनाम ब्लॉक श्री आनंदपुर साहिब के सरकारी प्राइमरी स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें 3000 से अधिक बुजुर्गशामिल हुए
पंजाब की मान सरकार की तरफ से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 'साड्डे बुज़ुर्ग साड्डा मान' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत प्रदेश सरकार राज्य के बुजुर्गों के लिए एक खास योजना की शुरुआत करने वाली है। योजना की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (3 अक्टूबर) को की गई थी।
अभियान का उद्देश्य राज्य में बुजुर्गों की भलाई को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में जिला स्तर पर बुज़ुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की उम्र से संबंधित बीमारियों इलाज किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों के व्यापक वृद्धावस्था देखभाल, ENT (कान नाक गला) जांच, आंखों की जांच के साथ उन्हें मुफ्त में चश्मे भी बांटे जाएंगे। इसके अलावा इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक दवाओं के साथ-साथ मुफ्त में आंखों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Click it and Unblock the Notifications