'सद्दाम हुसैन' को भारत में नहीं मिल रही नौकरी
भारतीय मरीन इंजीनियर को अपने नाम की कीमत चुकानी पड़ रही है. इराक़ी तानाशाह सद्दाम हुसैन के नाम पर रखा था दादा ने नाम.
इराक़ के नेता सद्दाम हुसैन को फांसी दिए दस साल से ज़्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब भी कोई है जो उनके नाम की कीमत चुका रहा है.
सद्दाम हुसैन नाम के 25 साल के एक भारतीय मरीन इंजीनियर को अब तक 40 बार नौकरी देने से इनकार किया जा चुका है.
हालांकि उनके नाम की स्पेलिंग इराक़ के तानाशाह के नाम से अलग है लेकिन फिर भी उनकी दिक्कतें कम नहीं हो रही.
उनके दादा ने उनका नाम सद्दाम हुसैन रखा था लेकिन वो अपने दादा को अपनी परेशानी के लिए ज़िम्मेदार नहीं मानते.
सद्दाम हुसैन का महल देखना चाहेंगे?
सीआईए एजेंट जिसने असली सद्दाम को पहचाना
नौकरी मिलने में आ रही अड़चन के चलते उन्होंने अपना नाम बदलने का फ़ैसला किया लेकिन इस प्रक्रिया में वक्त लग रहा है इसलिए नौकरी मिलने में भी देरी हो रही है.
कंपनियों का डर
झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले सद्दाम हुसैन को तमिलनाडु की नूरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी किए दो साल बीत चुके हैं लेकिन वो अब तक खाली बैठे हैं.
जहां उनके सहपाठियों को नौकरियां मिल चुकी है वहां अच्छे अंकों से पास होने के बावजूद सद्दाम हुसैन को शिपिंग कंपनियां खाली हाथ लौटा देती हैं.
अब साजिद बन चुके सद्दाम ने हिंदुस्तान टाइम्स अख़बार को बताया " लोग मुझे नौकरी देने से डरते हैं ."
ट्रेनों का क़ब्रिस्तान और सद्दाम का वो ड्राइवर
सद्दाम हुसैन का हमनाम होने के ख़तरे
वो कहते हैं कि शायद कंपनियां इस बात से डरती हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर अप्रवासन अधिकारियों से सद्दाम हुसैन का सामना होगा तो क्या होगा?
अदालत का चक्कर
सद्दाम मानते हैं कि नया पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागज़ात बनवा लेने से उनकी दिक्कतें कम हो जाएंगे.
लेकिन नए नाम के साथ वो कंपनियों के सामने साबित नहीं कर पा रहे कि स्कूल के जो सर्टिफ़िकेट हैं वो उनके हैं, इस पूरी प्रक्रिया में काफ़ी वक्त लग रहा है.
शिक्षण विभाग सेकेंड्री स्कूल के प्रमाणपत्रों में उनका नाम बदल दे इसके लिए वो अदालत गए हैं और पांच मई को अगली सुनवाई होनी है.
स्कूल के सर्टिफ़िकेट के बाद कॉलेज के कागज़ात में नाम बदलने की बारी आएगी.
इराक़: सद्दाम हुसैन के सहयोगी की 'हत्या'
सद्दाम हुसैन: 'क्रांतिकारी' बन गया था 'तानाशाह'
सद्दान हुसैन होने का दंश सिर्फ भारत के इंजीनियर को ही नहीं झेलना पड़ रहा बल्कि इराक़ में भी ऐसे किस्से सामने आ चुके हैं.
रामादी में काम कर रहे सद्दाम नाम के एक पत्रकार ने बताया कि इराक़ में उनके पिता को बेटे का नाम सद्दाम रखने की वजह से सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था.
एक शख्स ने बताया कि शिया लड़ाकों ने उसे पकड़कर बंदूक तान दी थी, लेकिन बंदूक जाम होने की वजह से वो बच पाए.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के इराक़ ब्यूरो चीफ़ प्रशांत राव बताते हैं कि बग़दाद में एक कुर्द स्कूली बच्चे को वो जानते थे जिसका नाम सद्दाम हुसैन था.
उसके साथी अक्सर फ़ुटबॉल खेलते हुए कहते थे, ''सिर्फ हम ही नहीं पूरा इराक़ तुमसे नफ़रत करता है.''
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications