रेल बजट- पहली बुलट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच, साथ में 9 हाईस्पीड ट्रेनें

Rail Budget Live
नई दिल्ली। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा देश का रेल बजट प्रस्तुत करने जा रहे हैं। ट्रेनों के शौचालयों, प्लेटफॉर्मों के रखरखाव, माल भाड़ा, सुरक्षा आदि की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसस बजट में क्या निकल कर आने वाला है जानने के लिये पढ़ें लाइव अपडेट वनइंडिया पर।

1:12 बजे। संसद में भारी हंगामे के साथ बजट भाषण संपन्न हो गया।

नई ट्रेनें चलायी जायेंगी

1:10 बजे। नई ट्रेनों की सूची में- 5 प्रीमियम ट्रेनें, 5 नई जनसाधारण एक्सप्रेस, 6 एसी ट्रेनें। 9 रूट पर हाईस्पीड ट्रेनें चलायी जायेंगी। इसके अलावा 30 से ज्यादा ट्रेनों के रूट का विस्तार किया जायेगा।

ट्रेनों की सूची हम थोड़ी ही देर बाद देंगे, रेलमंत्रालय से सूचना प्राप्त होने के बाद। सदन में हंगामें की वजह से हम आपको सूची नहीं मुहैया करा पा रहे हैं। थोड़ी ही देर में आप पूरी सूची वनइंडिया पर देख सकेंगे।

1:07 बजे। मुंबई-दिल्ली, शालीमाच-चेन्नई, सिंदराबाद-चेन्नई, कामाख्या बैंगलोर तक प्रीमियम ट्रेनें।

1:04 बजे। एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज कम किये जायेंगे। क्योंकि ज्यादा स्टॉप होने की वजह से खर्च बढ़ता है। 30 सितंबर के बाद हम समीक्षा करेंगे, जिन ट्रेनों में जरूरत से ज्यादा स्टॉप बनाये गये हैं, देखेंगे कि क्या वो जरूरी हैं या नहीं। जहां जरूरत नहीं होगी वहां स्टॉप हटा दिये जायेंगे। केदारनाथ-बद्रीनाथ तक रेल लाइन बिछाने के लिये रेल सर्वेक्षण किया जायेगा। ऐसे 10 सर्वेक्षण कराये जायेंगे।

1:01 बजे। नमक को ढोने के लिये खास जंगरोधी डिब्बे बनाये जायेंगे।

1 बजे। वैगन की डिमांड के लिये ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

12:59 बजे। मुंबई में 864 नई ईमू ट्रेनें चलायी जायेंगी। बैंगलोर में भी सबअरबन इलाकों के लिये नई ट्रेनें चलायी जायेंगी।

12:57 बजे। पूर्वोत्तर राज्यों के लिये 54 फीसदी बजट बढ़ाया जायेगा। नई ट्रेनें चलायी जायेंगी।

12:57 बजे। 25 लाख से ज्यादा ई-खरीद अब अनिवार्य हाेगी, इससे भ्रष्टाचार रुकेगा।

12:56 बजे। रेलवे बोर्ड की तर्ज पर परियोजनाओं को पूरा करने के लिये अलग से बोर्ड बनाया जायेगा। यह मैनेजमेंट मौजूदा परियोजनाओं का प्रबंधन करेगा।

12:55 बजे। 10 स्टेशनों पर सोलर पावर प्लांट लगाये जायेंगे, जिनसे 500 मेगावॉट बिजली का उत्पादन विशेष रेलवे के लिये होगा।

12:54। कृष‍ि उत्पादों, सब्जि‍यों, फलों, आदि के लिये एयरकंडीशंड भंडार कक्ष बनाये जायेंगे और साथ ही तापमान नियंत्रित डिब्बे बनाये जायेंगे, ताकि गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक खराब नहीं हों।

12:53 बजे। पर्सल ट्रेनों के लिये अलग से टर्मिनल बनाये जायेंगे। पांच पार्सल ट्रेनों को चलाया जायेगा, ताकि निजी कंपनियां अपने पार्सल को पहुंचाने के लिये खर्च करेंगी और रेलवे को फायदा पहुंचेगा।

12:51 बजे। 10 बड़े स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।

12:50 बजे। अभी जो मार्ग हैं, उन चारों पर पीपीटी के जरिये क्षमता बढ़ायी जायेगी। बिजली परियोजनाअों तक कोयला पहुंचाने के लिये अलग से नेटवर्क बिछाया जायेगा।

मैनजमेंट इंजीनियरिंग छात्र कृपया ध्यान दें

12:49 बजे। देश के मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कॉलेजों व संस्थानों के छात्रों के लिये इंटर्नश‍िप की सुविधा प्रदान की जायेगी।

12:47: एसी डिब्बों में वाईफाई की सुविधा, इंटरनेट के माध्यम से टिकट बुकिंग।

12:46 बजे। नई हाईस्पीड ट्रेनें

दिल्ली-कानपुर
दिल्ली-आगरा
दिल्ली- चंडीगढ़
कुल 9 खंडों पर हाईस्पीड ट्रेनें चलायी जायेंगी।

बुलट ट्रेन

12:44 बजे। मुंबई-अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलट ट्रेन चलायी जायेगी। इस बजट में हम यह प्रस्ताव रख रहे हैं। इसके साथ भारत एक नई ऊंचाई छुएगा। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में गोल्डेन रोड नेटवर्क बना था, मोदी के कार्यकाल में हाई स्पीड ट्रेनों का नेटवर्क होगा।
लेकिन इसके लिये 100 करोड़ रुपए की जरूरत तो सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की जायेगी।

रेलवे विश्वविद्यालय

12:42 बजे। रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी, जिसमें टेक्न‍िकल एवं नॉन टेक्न‍िकल कोर्स चलाये जायेंगे। विश्वविद्यालय में ग्राउंड लेवल कर्मचारियों को शॉर्ट टर्म कोर्स कराये जायेंगे।

12:41 बजे। अब रेलवे टिकट अब पोस्ट ऑफ‍िस से भी बुक किये जा सकेंगे। 7 हजार 200 टिकट प्रति मिनट की क्षमता प्रणाली को लाया जायेगा। इंटरनेट के जरिये प्लेटफॉर्म एवं अनारक्षित टिकट भी लिया जा सकेगा।

विशेष पर्यटन ट्रेन

12:41 बजे। महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिये विशेष ट्रेनें चलायी जायेंगी जो पर्यटन स्थानों तक लेकर जायेंगी।

12:40 बजे। एक्सप्रेस ट्रेनों मेें ऑ

महिला सुरक्षा

12:39 बजे। 4000 महिला कान्स्टेबल की भर्ती हुई है। महिलाओं के लिये मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि असुरक्ष‍ित महसूस होने या फिर किसी घटना की आशंका पर महिलाएं फोन कर सूचना दे सकेंगी।

एक्सीडेंट से बचाव

12:38 बजे। इस वित्तीय वर्ष में अल्ट्रा सोनिक गैजेट लगाये जायेंगे, ताकि दुर्घअनाओं से बचा जा सके।

स्टेशनों पर साफ-सफाई

12:35 बजे। 50 मुख्य स्टेशनों पर साफ सफाई के लिये निजी कंपनियों को ठेका दिया जायेगा। बायो टॉयलेट पाइलट प्रोजेक्ट के जरिये लगाये जा रहे हैं। कंबल, तौलिये, चादरें, धुलने के लिये नई मशीनें। यूज एंड थ्रो वाले तकिये।

12:33 बजे। साफसफाई के लिये आईवीआरएस के लिये फीडबैक लिया जायेगा। अगर निगेटिव फीडबैक मिला तो वेंडर का टेंडर कैंसल कर दिया जायेगा।
सभी बड़े स्टेशनों पर फूडकोर्ट
बड़े ब्रांड के रेडी टू ईट खाने की सुविधा दी जायेगी।
पीने के लिये ट्रेनों में अब आर-ओ वॉटर उपलब्ध कराया जायेगा।
भोजन की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

12:32 बजे। यात्री सुविधाएं

सभी स्टेशनों पर पीपीटी के जरिये फुट ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे। ऊपरी पैदल पुल आैर बड़े स्टेशनों पर एक्सलेटर लगाये जायेंगे।
वरिष्ठ नागरिकों के लिये बैटरी से चलने वाली कार उन्हें प्लेटफॉर्म तक ले जायेगी। यह सुविधा सभी बड़े स्टेशनों पर होगी।
चुनिंदा गाडि़यों में वर्कस्टेशन होगा, जिसमें अलग-अलग उपकरण लोग लगा सकेंगे, लेकिन उसके लिये पेमेंट करना होग।

12:30 बजे। इस वित्तीय वर्ष में हमारा फोकस सुरक्षा पर होगा। इसके लिये हम बाजार से पैसा उठायेंगे। हम ज्यादा से ज्यादा धन यात्रियों की सुरक्षा के लिये मुहैया करायेंगे।
12:29 बजे। मैंने वित्त मंत्री से कहा है कि रेलवे के लिये बजट बढ़ाया जाये।

12:24 बजे। रेलवे की वित्तीय हालत बेहद खराब रही। कुल आय 1 लाख 49 हजार के करीब है।

रेलवे में एफडीआई

12:22 बजे। एक बुलट ट्रेन के लिये हमें 60 हजार करोड़ रुपए चाहिये। हमारी आय का स्रोत सिर्फ किराया है। एक तरीका है पैसा जुटाने का यह है कि सरकारी कंपनियां रेलवे में निवेश करें दूसरा तरीका निजी निवेश। यह विदेशी निवेश भी हो सकता है।

रेलवे में परिचालन के अलावा इसमें एफडीआई के लिये मंत्रीमंडल की अनुमति लेनी होगी। रेलवे में एफडीआई की अनुमति दी जाये। एफडीआई रेलवे के परिचालन के लिये नहीं, नई योजनाओं को चलाने के लिये होगा। हमारा फोकस पीपीटी के लिये होगा। वो खर्च हाईस्पीड ट्रेनों पर होगा।

12:21 बजे। मैं नई परियोजनाओं की घोषणाएं कर तालियां बटोर सकता था। लेकिन मेरा फोकस नई योजनाओं से ज्यादा पुरानी योजनाओं को पूरा करना हागा।

12:20 बजे। लाइनों को डबल करने के लिये 18400 करोड़ रुपए का खर्च हुआ। नई लाइनों के लिये 41 हजार करोड़ का खर्च हुआ।
12:19 बजे। कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनके खर्च की वसूली अभी तक नहीे हो पायी है।

12:18 बजे। जितनी ज्यादा परियोजनाएं हम बढ़ायेंगे, हमें खर्च उतना ज्यादा करना पड़ेगा।
12:17 बजे। वर्तमान में 676 परियोजनाओं में से अभी 315 ही पूरी हो सकी हैं। बाकी अभी भी लंबित हैं।
12:17 बजे। माल भाड़ा हम बढ़ा नहीं पाये, माल ढुलाई बढ़ाते गये हैं। इस वजह से राजस्व का भारी नुकसान हुआ।
12:16 बजे। वर्तमान जरूरतों के लिये 5 लाख करोड़ रुपए चाहिये। अगर किराये की नीतियां बदली नहीं गईं तो घाटा बढ़ता जायेगा।

12:15 बजे। अभी भी कई ऐसी जगहों तक भारीय रेल पहुंच नहीं पाया है। भारतीय रेल की कमाई एवं संचालन पर निभर्र हैं। यह आर्थि‍क सामाजिक दोनों जिम्मेदारी समझती है। सामाजिक दायित्व सकल यातायात का बड़ा हिस्स हो जायेगा तो 20 हजार करोड़ से अध‍िक खर्च होगा।

12:14 बजे। हमारा लक्ष्य माल वाहन को दुनिया में नंबर वन बनाना है। भारतीय रेल में हर तरह का जरूरी सामान ढोया जाता है। भारतीय सेना को भी सेवाएं दी जाती हैं।

12:13 बजे रेल में जितने यात्री सफर करते हैं, वो ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर हैं। प्रति दिन दो करोड़ से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।

12:12 बजे। कौटिल्य ने कहा था, जो प्रजा के हित में हो वही राजा राज्य के हित में होता है।

12:11 बजे। मुझे रेल बजट के लिये कई सुझाव प्राप्त हुए हैं। रेल में बेहतर सुविधाओं के लिये कई सुझाव आये हैं।

12:10 बजे। गौड़ा ने कहा- भारतीय रेल हमारी अर्थव्यवस्था की आत्मा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी तरह की बाधाओं को पार करते हुए रेल हम सभी को जोड़ती है। देश का हर नागरिक रेलवे से जुड़ाव रखता है।

12:09 बजे। सदानंद गौड़ा ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

11:50 बजे। संसद में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा पहुंच चुके हैं। विपक्षी दल के सांसद जबर्दस्त हंगामा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+