Sad News: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 07 मई। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, क्या आम क्या खास सभी इसकी चपेट में हैं। कोरोना के चलते आज सुबह वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी लेखनी से शोहरत बटोरने वाले पत्रकार शेष नारायण सिंह असल जिंदगी में कोविड से अपनी जंग हार गए। मालूम हो कि वो कई दिनों से ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती थे, उनका प्लाज़्मा समेत कई विधियों से इलाज भी किया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Senior Journalist Shesh Narain Singh का कोरोना से निधन | वनइंडिया हिंदी
    Sad News: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन

    गौरतलब है कि शेष नारायण सिंह ने कई दैनिक पत्रों में बतौर संपादक काम किया था, वो स्तंभ लेखन के लिए काफी लोकप्रिय थे। उनके जाने से हिंदी पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है। पीएम मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!।

    Sad News: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन

    तो वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि!

    Sad News: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन

    मालूम हो कि देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को कोरोना के अत्यधिक केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 4,14,188 नए कोरानो संक्रमित केस सामने आए हैं तो वहीं 3,915 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24 घंटे में 3,31,507 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक 2,34,083 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है। देश में 16,49,73,058 लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+