बाबा सहगल के पिता का निधन,सोशल मीडिया पर रैपर ने लिखा-'कोविड से हार गया योद्धा'

मुंबई, 14 अप्रैल। कोरोना के कहर के बीच एक दुखद खबर संगीत की दुनिया से है, मशहूर रैपर बाबा सहगल के पिता जसपाल सिंह सहगल का आज सुबह निधन हो गया, वो कोरोना संक्रमित थे। बाबा सहगल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'आज सुबह तड़के पिताजी हमें छोड़कर चले गए। पूरी जिंदगी किसी योद्धा की तरह लड़े लेकिन वो कोविड से हार गए।' बाबा ने इसके साथ ही अपने पिता की कुछ तस्वीरों को भी इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है।

 बाबा सहगल के पिता का निधन

बाबा सहगल के पिता का निधन

बाबा सहगल की पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने दुख व्यक्त किया है, अभिषेक बच्चन, वीर दास जैसे फिल्मी सितारों ने जसपाल सिंह की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है। ( यहां देखें: बाबा सहगल की पोस्ट)

बाबा सहगल ने लगवाया था कोरोना का टीका

बाबा सहगल ने लगवाया था कोरोना का टीका

मालूम हो कि कुछ हफ्ते पहले ही हिंदी संगीत की दुनिया के पहले रैपर बाबा सहगल ने कोरोना वैक्सीन का डोज लिया था, उन्होंने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। गौरतलब है कि यूपी के लखनऊ में जन्मे रैपर बाबा सहगल ने गाने के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया हो तो वहीं उन्होंने तमिल-तेलुगू भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

कोरोना की स्थिति काफी चिंताजनक

कोरोना की स्थिति काफी चिंताजनक

देश में कोरोना की स्थिति काफी भयावह हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के अब तक 1,84,372 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,38,73,825 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,027 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,72,085 पहुंच गया है, तो वहीं देश में अब तक 11,11,79,578 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा ग्रस्त महाराष्ट्र

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा ग्रस्त महाराष्ट्र

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा ग्रस्त महाराष्ट्र है। यहां कोरोना का कहर बेकाबू होते देख महाराष्‍ट्र सरकार ने नए सख्‍त दिशानिर्देश जारी किए हैं। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार की रात साढ़े 8 बजे राज्‍य को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि आज से 15 दिन के लिए रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। अगले 15 दिन के लिए पूरा राज्य में बेवजह घूमने पर पूरी पाबंदी रहेगी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर राज्य में सबकुछ बंद रहेगा। हालांकि लोकल, बसें समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन खुले रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+