फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई मनहूस खबर, मशहूर तमिल एक्टर Arun Alexander का हार्ट अटैक से निधन

Actor and dubbing artist Arun Alexander Passes away at 48 in Chennai: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बहुत बुरा ही साबित हुआ है, इस साल कई मशहूर हस्तियों नें दुनिया को अलविदा कह दिया तो वहीं जाते-जाते भी ये साल लोगों को रूलाकर जा रहा है। सोमवार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से मनहूस खबर आई जिसने एक बार फिर से लोगों को गमगीन कर दिया है। आपको बता दें कि जाने-माने तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर (Arun Alexander) का कल निधन हो गया। 48 साल के अरुण ने हार्ट अटैक की वजह दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके निधन की जानकारी डायरेक्टर लोकेश कानागराज (Lokesh Kanagaraj) ने Twitter के जरिए लोगों को दी है।

तमिल एक्टर Arun Alexander का हार्ट अटैक से निधन

तमिल एक्टर Arun Alexander का हार्ट अटैक से निधन

उन्होंने बहुत ही दुखी मन से Twitter पर लिखा कि 'अरुण अलेक्जेंडर, मैं आज अपने आंसू रोक नहीं पा रहा हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा, उम्मीद नहीं थी आप इतना जल्दी हमें छोड़ जाओगे, हमारा साथ बस इतना ही रहेगा। '

अरुण अलेक्जेंडर ने कई हिट फिल्मों में किया काम

अरुण अलेक्जेंडर ने कई हिट फिल्मों में किया काम

मालूम हो कि अरुण अलेक्जेंडर, तमिल सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा थे, उनकी लेटेस्ट फिल्म 'मास्टर' जनवरी 2021 में ही रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्टर विजय (Vijay) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। तमिल फिल्म उद्योग में एक मशहूर डबिंग कलाकार होने के अलावा, अरुण अलेक्जेंडर ने कोलामावु कोकिला, कैथी और बिगिल जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

शोक में डूबे लोग

शोक में डूबे लोग

अरुण की तबीयत कब और कैसे खराब हुई, अभी इस विषय पर उनके परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अरुण ने बहुत सारी फिल्मों में अपने छोटे से रोल से बड़ी छाप छोड़ी है। उनकी अंतिम फिल्म 'मास्टर' ही है। अरुण के निधन पर बहुत सारी फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर शोक प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है।

बहुत ही मनहूस रहा है साल 2020

बहुत ही मनहूस रहा है साल 2020

मालूम हो कि साल 2020 में बॉलीवुड समेत दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कई नामचीन हस्तियों को अलविदा कहा है। सुशांत सिंह राजपूर, इरफान खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, जगदीप, वाजिद खान, बस चैटर्जी, पंडित जसराज, शायर राहत इंदौरी , मोहित बधेल, आसिफ बसरा, समीर शर्मा जैसे कई लोग दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

बहुत सारी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

इसके अलावा 28 जुलाई को कुमकुम वेटरन एक्ट्रेस कुमकुम ने 86 साल की उम्र में मौत गई थी। तो वहीं टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता आशीष रॉय ने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली। उनकी दोनों किडनी खराब हो गईं थीं। 15 मई को ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन (बुआ के बेटे) सचिन कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 26 मई को टेलीविजन के चर्चित शो 'क्राइम पेट्रोल' की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी तो वहीं । हिंदी फिल्मों के लिए कई सदाबहार गीत लिखने वाले गीतकार योगेश गौड़ का बीते 29 मई को निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+