CRPF शौर्य दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- वीर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

नई दिल्ली। सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) शौर्य दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने 1965 में गुजरात पटेल पोस्ट पर दुश्मनों से लोहा लेने वाली सीआरपीएफ की टुकड़ी को सलाम भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सीआरपीएफ के साहस को व्यापक रूप से जाना जाता है। सीआरपीएफ शौर्य दिवस के मौके पर मैं इस बहादुर बल को सलाम करता हूं और 1965 में गुजरात के सरदार पटेल पोस्ट पर हमारे सीआरपीएफ कर्मियों की बहादुरी को याद करता हूं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।'

Recommended Video

    CRPF Valour Day : PM Modi ने कहा Martyrs की कुर्बानी को नहीं भुलाया जा सकता | वनइंडिया हिंदी
    crpf, central reserve police force, pm modi, narenra modi, prime minister, crpf valour day, crpf valour day 2020, सीआरपीएफ, सीआरपीएफ शौर्य दिवस, सीआरपीएफ शौर्य दिवस 2020, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

    प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीआरपीएफ की बहादुरी को याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, '09 अप्रैल 1965 को गुजरात के रण (कच्छ) में स्थित 'सरदार पोस्ट' पर सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने अपने से कई गुना अधिक संख्या वाली हमलावर दुश्मन फौज को हराकर इतिहास रचा था। अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के प्रतीक सीआरपीएफ 'शौर्य दिवस' की सभी को बधाई व हमारे वीर शहीदों को नमन्।'

    क्या है इतिहास?

    9 अप्रैल,1965 को 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफल कर दिया था। इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया था। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल जवानों ने अपनी शहादत दी। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+