#MeToo के आरोपों पर 'कुक्कू' ने किया नवाजुद्दीन का बचाव, बोलीं- निजी रिश्ते को ये नाम देना गलत

#MeToo कैंपेन में बॉलीवुड की कई हस्तियों का नाम सामने आने के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने नवाज पर संगीन आरोप लगाए हैं।

Kubra Sait, Nawazuddin Siddiqui

नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन में बॉलीवुड की कई हस्तियों का नाम सामने आने के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने नवाज पर संगीन आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर नवाजुद्दीन की तरफ से तो कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुबरा सेठ ने उनका बचाव किया है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाज के साथ दिखने वालीं कुबरा सेठ ने ट्वीट कर नवाज का बचाव किया और कहा कि वो उनके साथ खड़ी हैं।

'निजी रिश्ते को #MeToo का नाम न दें'

'निजी रिश्ते को #MeToo का नाम न दें'

नेटफ्लिक्स के शो 'सेक्रेड गेम्स' में 'कुक्कू' का किरदार निभाने वालीं कुबरा सेठ ने अपने को-एक्टर का बचाव करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'एक रिश्ते का खराब हो जाना, #MeToo नहीं होता। लोगों को अपनी साइड चुनने से पहले इसके बीच का अंतर जानना जरूरी है। मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हूं।' कुबरा ने आगे लिखा कि निहारिका ने इंडस्ट्री में बुरा वक्त देखा होगा, लेकिन निजी रिश्ते को #MeToo का नाम देना गलत है।

कुबरा ने लिखा, 'नवाजुद्दीन के साथ हूं'

कुबरा ने कहा, 'हम, इंसानों के तौर पर गलतियों से भरे हुए हैं। ये लिंग विशिष्ट नहीं है।' पिछले हफ्ते एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पूर्व मिस इंडिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कथित एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका ने पत्रकार संध्या मेनन के ट्वीट के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने खुलासा कर बताया था कि एक दिन जब उन्होंने नवाज को ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया था तो दरवाजा खोलते ही नवाज ने उन्हें जकड़ लिया था।

निहारिका सिंह ने लगाए हैं नवाज पर गंभीर आरोप

निहारिका सिंह ने लगाए हैं नवाज पर गंभीर आरोप

निहारिका ने लिखा था, 'जैसे ही मैंने दरवाजा खोला तो उन्होंने मुझे कस कर पकड़ लिया। वो मुझे किस करने लगे, लेकिन काफी धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी पकड़ से छूटी।' निहारिका का जिक्र नवाज ने अपनी किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में भी किया था, जिससे बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी। अनी किताब में निहारिका का जिक्र करते हुए नवाज ने लिखा था कि 'मिस लवली' की शूटिंग के वक्त वो दोनों नजदीक आए थे और उनका अफेयर चला था। हालांकि किताब में नवाज ने ये भी लिखा था कि वो निहारिका को अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+