कोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर पहुंचे अस्पताल, परेशान फैंस ने कहा-Get Well Soon

मुंबई। गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस वक्त कोरोना महामारी की चपेट में हैं, वो आज मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए हैं। ये जानकारी सचिन ने खुद ही ट्वीट के जरिए लोगों को दी है। सचिन ने ट्विटर पर लिखा है कि 'डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं, चिंता की बात नहीं है, जल्द ही घर लौटूंगा, आपके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'

कोरोना संक्रमित सचिन पहुंचे अस्पताल, परेशान फैंस ने कहा-Get Well Soon

सचिन के ट्वीट के बाद उनके परिवार की ओर से भी बयान जारी करके कहा गया है कि वो बेहतर स्थिति में हैं लेकिन डॉक्टरों के कहने पर उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, परेशान होने की कोई बात नहीं है। सचिन के ट्वीट से हालांकि उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

कोरोना संक्रमित सचिन पहुंचे अस्पताल, परेशान फैंस

लोगों ने ट्वीट करके उनके लिए दुआ मांग रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त केवल सचिन ही सचिन छाए हुए हैं। मालूम हो कि 27 मार्च को सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित निकले थे, उसके बाद वो 6 दिन तक होम क्वाराटाइंन में थे। उन्होंने खुद ही अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर लोगों को दी थी।

कोरोना संक्रमित सचिन पहुंचे अस्पताल, परेशान फैंस ने कहा-Get Well Soon

उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया था कि मैं लगातार कोरोना से बचने के उपाय करने के बावजूद कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। मेरे घर के बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं अभी अपने घर पर होम क्वाराटाइंन हूं। मैं अपने सभी डॉक्टर्स को स्पेशल थैंक्स कहना चाहता हूं क्योंकि उन सभी ने मेरा ख्याल बखूबी रखा। आप सभी लोग भी अपने ख्याल रखें।

कोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर पहुंचे अस्पताल, परेशान फैंस

आपको बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 81,466 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमित मामलों की संख्या 1,23,03,131 हो गई है, तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 469 लोग मौत के शिकार हो गए हैं, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,63,396 हो गई है। देश में अभी एक्टिव केस 6,14,696 है और कल तक कुल 6,87,89,138 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

सबसे ज्यादा मुंबई में 8000 से अधिक केस

कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र है, जहां अब तक 43 हजार केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मुंबई में 8000 से अधिक केस हैं। कोरोना के बढ़ते हालात को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे आज लोगों को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+