हंगामे की भेंट चढ़ा सचिन का डेब्यू स्पीच,कांग्रेस सांसद ने कहा- क्या भारत रत्न ने आपको बोलने का लाइसेंस दे दिया?

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर को आज राज्यसभा में बड़ी ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। सचिन आज पहली बार राज्यसभा में बोलने जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस से नेताओं ने उन्हें बोलने नहीं दिया। राज्यसभा में आज सचिन भारत में खेल का अधिकार और खेल-कूद के भविष्य पर बोलने वाले थे, लेकिन कांग्रेस के हंगामे की वजह से सचिन अपनी बात नहीं रख पाए।

 Sachin Tendulkar, does Bharat Ratna give you license to speak, asks Renuka Chowdhary

आपको बता दें कि कांग्रेस ने साल 2012 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनित किया और आज कांग्रेस नेताओं की वजह से ही उन्हें सदन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। सदन में सचिन की अनुपस्थिति को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। आज सचिन जब बोलना चाह रहे थे कांग्रेस के हंगामे की वजह से उन्हें अपना पहला स्पीच तक देने का मौका नहीं मिला। इसे लेकर जब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी से सवाल किया गया को उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से वो क्यों नहीं बोले, उन्हें आगे भी बोलने का मौका मिलेगा। आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी को सदन में ये बोलते हुए पाया गया कि क्या भारत रत्न ने आपको बोलने का लाइसेंस दे दिया।

कांग्रेस की हरकत से नाराज सपा सांसद जया बच्चन खूब बसरीं। उन्होंने कहा कि सचिन ने देश के लिए नाम कमाया। देश के युवा उनको सुनना चाहते थे, लेकिन ये शर्म की बात है कि कुछ नेताओं की वजह से आज देश को ये मौका नहीं मिला। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या बोलने का अधिकार सिर्फ नेताओं का है? वहीं सदन में नहीं बोल पाने के बाद राजवर्धन सिंह राठौर, विजय गोयल उनके पास गए और उनका उत्साह बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+