राजस्थान के नए सीएम अशोक गहलोत को बधाई देने में सचिन पायलट से हुई 'बड़ी चूक'
Recommended Video

नई दिल्ली। दो दिनों की खींचतान के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर राहुल गांधी ने मुहर लगा दी। अशोक गहलोत को सीएम बनाए जाने के अलावा सचिन पायलट को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में भी काम करते रहेंगे। वहीं, सचिन पायलट ने ट्टीट कर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी लेकिन इस दौरान उनसे एक बड़ी चूक हो गई।

सचिन पायलट से हुई बड़ी चूक
दरअसल, सचिन पायलट ने ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया था और राजस्थान के होने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई दी थी। लेकिन यहीं पर चूक हो गई। सचिन पायलट ने गलत अशोक गहलोत को ट्वीट में टैग कर दिया।

एक अन्य अशोक गहलोत को ट्वीट में किया टैग
अशोक गहलोत का ट्विवर हैंडल @ashokgehlot51 है जबकि सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में 429 फॉलोवर्स वाले @AshokGehlot को टैग कर दिया। ये वेरिफाइड अकाउंट नहीं है। ये यूजर जोधपुर का रहने वाला एक युवक बताया जा रहा है। गलत नाम के साथ ट्वीट करने के कुछ देर में ही ये ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा और इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी थी।

सचिन पायलट को बनाया गया है उपमुख्यमंत्री
शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री चुना है। अपने नाम के ऐलान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा था कि कल जब इस कमरे में बैठे थे तो किसे मालूम था कि दो-दो करोड़पति बन जाएंगे।
-
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?












Click it and Unblock the Notifications