डिप्टी सीएम चुने जाने के बाद बोले सचिन पायलट, किसे पता था दो-दो करोड़पति बन जाएंगे
नई दिल्ली। अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री चुना है। अपने नाम के ऐलान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि कल जब इस कमरे में बैठे थे तो किसे मालूम था कि दो-दो करोड़पति बन जाएंगे।

सचिन पायलट ने की दो दो करोड़पति बनने की बात
सचिन पायलट ने कहा, हम कल इसी कमरे में बैठे थे तो किसको मालूम था कि कल दो-दो करोड़पति बन जाएंगे। पायलट ने कहा कितीन राज्यों के परिणाम देश को संतोष देने वाले हैं। प्रदेश की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया। वसुंधरा राजे सिंधिया की सरकार के खिलाफ मेरा और अशोक गहलोत जी का जादू चल गया है। हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करेंगे। पायलट ने कहा कि अब वो 2019 में भी काग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे।

आम लोगों के लिए काम करेगी हमारी सरकार: गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान पिछले पांच सालों में राज्य की जनता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने जनता को समय नहीं दिया। गहलोत ने कहा कि वो राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे और जो वादे कर चुनाव जीते हैं, उन्हें पूरा करेंगे। गहलोत ने सुशासन और किसानों का कर्जा माफ करने को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया।

आज शाम राज्यपाल से मिलेंगे
कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद दोनों नेता जयपुर के लिए निकल गए हैं, जहां गहलोत शाम सात बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। गहलोत और सचिन पायलट में से किसी एक को चुनने को लेकर कांग्रेस आलाकमान गुरुवार से लगातार बैठकें कर रहा था। लंबे विचार-विमर्श के बाद ये फैसला किया गया।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications