सचिन-सारा की राहें अलग, ससुर फारुक अब्दुल्ला की पत्नी हैं ईसाई, भाई उमर की हुई थी सिख कुड़ी से शादी
Farooq Abdullah family: इन दिनों कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट अपने निजी कारणों की वजह से चर्चा में हैं। जबसे उनके नामांकन पत्र से खुलासा हुआ कि वो तलाकशुदा हैं, तब से ही उन्हें और उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला को लेकर बहुत सारी बातें कहीं जा रही हैं।

हर कोई ये ही जानना चाहता है कि 'मेड फॉर इच अदर' कहलाने वाला ये कपल आखिर अलग कैसे हो गया? क्या है दोनों के तलाक की वजह?
कश्मीर के सबसे बड़े सियासी खानदान से हैं सारा
आपको बता दें कि सचिन पायलट की पत्नी सारा, कश्मीर के सबसे बड़े सियासी खानदान से, ताल्लुक रखती हैं। वो जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला की बेटी हैं। मालूम हो अपने परिवार से बगावत करके उन्होंने सचिन पायलट का हाथ थामा था लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।
फारुक अब्दुल्ला के घर में मिनी हिंदुस्तान बसता था
एक वक्त था जब फारुक अब्दुल्ला के घर में मिनी हिंदुस्तान बसता था क्योंकि कश्मीर मुस्लिम फारुक ने ईसाइ महिला मौली से शादी की है। दोनों की प्रेम कहानी लंदन में तब शुरू हुई थी, जब फारुक वहां डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे। फारुक जिस मेडिकल कॉलेज में थे वहीं पर मौली नर्स थीं।
फारुक अब्दुल्ला की पत्नी हैं ईसाई
दोनों के बीच में प्रेम हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। आज भी मौली अब्दुल्ला अपना आधा वक्त इंग्लैंड में ही व्यतीत करती हैं।
पूर्व सीएम फारुक को चार बच्चे हैं
इस शादी से फारुक को चार बच्चे ( तीन बेटियां और एक बेटा) हैं। फारुक की बेटियों के नाम साफिया, हिना और सारा है जबकि बेटे का नाम उमर है।
सारा ने हिंदू लड़के सचिन पायलट से की थी शादी
उनके बड़े दामाद ईसाई हैं, जबकि सारा ने हिंदू लड़के सचिन पायलट को अपना जीवनसाथी चुना था। यही नहीं उनके इकलौते बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी सिख महिला पायल नाथ से शादी की थी लेकिन दोनों का भी रिश्ता 17 साल बाद खत्म हो गया। ये शादी भी क्यों टूटी? ये भी एक राज ही है।
उमर और पायल कहलाते थे हॉट कपल
आपको बता दें कि उमर और पायल कश्मीर की वादियों के हॉट कपल कहे जाते थे। सिख फैमिली से ताल्लुक रखने वाली पायल के पिता रामनाथ भारतीय सेना में मेजर जनरल थे। दोनों की मुलाकात दिल्ली के एक होटल में हुई थी और दोनों को पहली नजर में ही प्रेम हो गया था।
पायल नाथ एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं
दोनों ने साल 1994 में शादी की थी, इस शादी से दोनों को दो बेटे जमीर और जहीर हैं। तलाक के बाद से दोनों बच्चे दिल्ली में पायल के ही साथ रहते हैं। दिल्ली में पायल अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करती हैं।
अब्दुल्ला परिवार सोशल मीडिया पर छाया
फिलहाल सचिन पायलट और सारा अब्दु्ल्ला की वजह से इस वक्त पूरा अब्दुल्ला परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सचिन पायलट के तलाकशुदा होने से उनके चाहने वाले निराश हैं। हालांकि अपने पर्सनल मैटर को दरकिनार करके सचिन पायलट पूरी तरह से चुनावी प्रचार में लगे हैं। गौरतलब है कि 25 नवंबर को यहां पर मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications