राज्यसभा चुनाव: सचिन पायलट बोले- कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट, राजस्थान में जीतेंगे दोनों उम्मीदवार

नई दिल्ली: 19 जून को राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होंगे। जिसमें कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या में विधायक हैं, फिर भी उसे क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयान में इस ओर इशारा भी किया था। अब मामले में राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान सामने आया है। पायलट के मुताबिक पार्टी के दोनों प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

sachin

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2020: Rajasthan में Ashok Gehlot का BJP पर खरीद फरोख्त का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। इसके अलावा जो निर्दलीय विधायक सरकार को सपोर्ट कर रहे हैं, वो भी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी एकजुट हो गए हैं, जिस वजह से उनके पास दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। सचिन पायलट के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार नीरज डांगी और केसी वेणुगोपल इस चुनाव में जरूर जीत हासिल करेंगे। वहीं विधायकों को रिसोर्ट में रखने पर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण वो अपने विधायकों से पहले नहीं मिल पाए थे, क्योंकि लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगी थी। इसी वजह से सभी को रिसोर्ट में इकट्ठा किया गया है।

    वरिष्ठ नेताओं ने संभाला मोर्चा
    बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला विशेष चार्टर्ड विमान से राजस्थान पहुंचे। कांग्रेस ने अपने 107 और 13 अन्य विधायकों को बचाने के लिए उन्हें जयपुर में दिल्ली रोड स्थित शिव विलास रिसोर्ट में रखा है। यहां किसी अनजान व्यक्ति के अंदर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इससे पहले कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+