सचिन पायलट को डिप्टी CM और PCC अध्यक्ष पद से हटाया गयाः सुरजेवाला

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है। साथ ही पायलट समर्थक मंत्रियों को भी हटाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने गोविंद सिंह डोटासारा को राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : Sachin Pilot समेत 3 मंत्री बर्खास्त | Ashok Gehlot | वनइंडिया हिंदी
    Sachin Pilot removed as Rajasthan Deputy Chief Minister

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राजस्थान में जारी सियासी घटनाक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि, सचिन पायलट और उनके साथी विधायक बीजेपी की साजिश में भटक गए हैं। मुझे खेद है कि ये लोग 8 करोड़ राजस्थानियों द्वारा चुनी गई कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। ये अस्वीकार्य है, इसलिए दुखी मन से कांग्रेस ने फैसला लिया है कि गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। सचिन पायलट को उनके पद से मुक्त किया जाता है।

    रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार गिराने में लग गए। पिछले 72 घंटे से कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट और अन्य नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की। कांग्रेस की ओर से लगातार सचिन पायलट को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने लगातार हर बात को नकारा।राजस्थान में बीजेपी ने साजिश रची और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की। बीजेपी ने धन बल और सत्ता बल के दुरुपयोग के जरिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची।

    सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने जो राजनीतिक ताकत छोटी उम्र में सचिन पायलट को दी, वह शायद हिंदुस्तान में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिली। 2003 में पायलट राजनीति में आए। 2004 में कांग्रेस पार्टी उन्हें 26 साल की उम्र में सांसद बना देती है। 30 और 32 साल की उम्र में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भारत सरकार का केंद्रीय मंत्री बनाया। 36 साल की उम्र में राजस्थान जैसे हिंदुस्तान के बड़े प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। 40 साल की उम्र में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी। इतने थोड़े अंतराल में 16-17 साल में किसी व्यक्ति को प्रोत्साहित करने का एक ही मतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्नेह उन्हें हासिल था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+