1966 में Mizoram पर राजेश पायलट ने नहीं गिराए थे Bomb, बेटे सचिन पायलट ने BJP को दिखाया सूबत
Mizo Hills Bomb History: मिजोरम हिंसा के बीच भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में 1966 में भारतीय वायुसेना के पायलट राजेश पायलट ने मिजोरम पर बम बरसाए थे। बेटे सचिन पायलट ने सबूत देकर बताया कि यह आरोप गलत है।
Sachin Pilot vs Amit Malviya on Mizoram Bomb 1966: 'राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिन्होंने 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम की राजधानी आइजोल पर बम गिराए। बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री भी बने' मिजोरम हिंसा के बीच यह दावा भाजपा ने किया है। जबकि राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने इसे तथ्यहीन करार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के ट्वीट का जवाब देते हुए राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं। हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे। लेकिन वे 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर गिराए थे ना कि जैसा कि आप दावा करते हैं कि 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम पर।' उन्हें (राजेश पायलट) 29 अक्टूबर 1966 को ही भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था! (प्रमाणपत्र संलग्न)'

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने यह भी लिखा कि राजेश पायलट 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। यह कहना कि उन्होंने 5 मार्च 1966 में मिज़ोरम में बमबारी करी थी -काल्पनिक है, तथ्यहीन है और पूर्ण तरह भ्रामक है। हाँ, 80 के दशक में एक राजनेता के रूप में मिज़ोरम में युद्ध विराम करवाने और स्थाई शांति संधि स्थापित करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका ज़रूर निभाई थी।
इससे पहले 13 अगस्त को भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करके दावा किया था कि 'राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे जिन्होंने 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम की राजधानी आइजोल पर बम गिराये। बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री भी बने। स्पष्ट है कि नार्थ ईस्ट में अपने ही लोगों पर हवाई हमला करने वालों को इंदिरा गांधी ने बतौर इनाम राजनीति में जगह दी। सम्मान दिया'।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिजोरम हिंसा पर चर्चा की मांग की जा रही थी। फिर विपक्ष लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि इंदिरा गांधी की सरकार में भारतीय वायुसेना ने मिजोरम पर बम बरसाए थे।
अब उसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा आईटी अमित मालवीय ने 13 अगस्त को मिजा हिल्स की बम हिस्ट्री की एक न्यूज का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि 5 मार्च 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बम बरसाने वाले भारतीय वायुसेना के पायलट राजेश पायलट व सुरेश कलमाड़ी थे। अब अमित मालवीय को जवाब देते हुए 15 अगस्त 2023 को सचिन पायलट ने तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी के हस्ताक्षरयुक्त पत्र की प्रति बतौर सबूत शेयर करते हुए अमित मालवीय के दावा पर को गलत बताया है।












Click it and Unblock the Notifications