सचिन तेंदुलकर ने अच्छे संदेश के साथ परिवार पर दी उलझन भरी सलाह

हैदराबाद। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आंध्र प्रदेश के एक गावं के निवासियों को अच्छा संदेश देने के साथ ही एक उलझन में डालते हुए अजीब सी सलाह दी। सांसद होने के नाते गोद लिए हुए आंध्र प्रदेश के गांव के लोगों को समझाते हुए सचिन तेंदुलकर ने नशे को त्याग ने का संदेश देने के लिए एक सलाह दी। सचिन ने कहा कि शराब की लत नहीं परिवार की लत पालो।

sachin

दरअसल, उन्होंने गांववालों को शपथ दिलाई कि आप नशे को छोड़ें। शराब के आदी बनने के बजाय परिवार के आदी बनो, परिवार की लत पालो। अपना समय परिवार को दो।

इससे नशा छोड़ने का संदेश तो लोगों में गया ही लेकिन साथ ही परिवार की लत वाली टिप्पणी काफी उलझन भरी रही। गौरतलब है कि देश में जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए परिवार नियोजन के प्रयास किए जा रहे हैं।

सचिन ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पुट्टमराजू कंद्रिका गांव को गोद लिया है। एमपी लोकल एरिया डिवेलपमेंट स्कीम (एमपीएलएडीएस) फंड से 4.5 करोड़ रुपये निकालकर इस गांव के विकास पर खर्च करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+