सबरीमाला: भारी विरोध के बाद बिना दर्शन के वापस लौंटी 11 महिलाएं
नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं 11 महिलाओं को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा है। भारी विरोध के चलते महिलाओं को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। लॉ एंड ऑर्डर के विशेष अधिकारी शाजी सुगुनन ने बताया कि 11 महिला श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं, लेकिन उन्हें वहां तीर्थयात्रियों ने रोक दिया। विरोध को देकते हुए उन्हें बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी 11 महिला श्रद्धालु अब लौट आई हैं।













Click it and Unblock the Notifications