सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को नहीं मिली एंट्री, फैसले के विरोध में जारी है प्रदर्शन
कोच्चि। केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बुधवार को महिलाएं मंदिर तक नहीं पहुंच पाई। दूसरी तरफ सबरीमाला संरक्षण समिति ने गुरुवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। इसके पहले कल मंदिर के कपाट खुलने के बाद भी महिलाएं प्रवेश से वंचित रहीं। बुधवार को सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश करने के फैसले का जबरदस्त विरोध किया गया, जगह-जगह भीड़ ने महिलाओं को बीच रास्ते से ही लौटा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ महिला पत्रकारों को भी निशाना बनाया। स्थिति बेकाबू होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। राज्य में तनाव को देखते हुए निल्लकल, पंपा, एल्वाकुलम, सन्निधनम में धारा-144 लागू कर दी गई है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications