Sabarimala Row: CCTV फुटेज में मंदिर के भीतर जाती दिखी श्रीलंका की महिला
नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में श्रीलंका की महिला शशिकला के प्रवेश को लेकर आज सुबह से अल-अलग तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है। सबसे पहले इस बात की खबर आई थी कि श्रीलंका की महिला को मंदिर के भीतर प्रवेश करने दिया गया और उसने मंदिर में भगवान अयप्पन के दर्शन किया। खुद पुलिस ने इस बात की पुष्टि की थी कि महिला ने मंदिर में दर्शन किया और पूजा अर्चना की थी। लेकिन इस रिपोर्ट को खुद श्रीलंका की महिला ने खारिज कर दिया था। महिला ने दावा किया था कि उसे मंदिर के भीतर नहीं जाने दिया गया। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

महिला ने खारिज की थी रिपोर्ट
दरअसल मंदिर के भीतर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि महिला ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया था। जिसके बाद श्रीलंका की महिला के दावे पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया है और दर्शन किया है। लेकिन जिस तरह से महिला ने खुद इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उसे मंदिर के भीतर जाने से रोक दिया गया और उसे जबरन वापस जाना पड़ा, उसने असमंजस सकी स्थिति पैदा कर दी है।
पुलिस ने भी की थी पुष्टि
शुरुआती मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शशिकला और उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी कि वह मंदिर के भीतर दर्शन के लिए जाएंगी, इस बाबत उन्होंने अपनी उम्र का सर्टिफिकेट भी दिया था। शशिकला के पास श्रीलंका का पासपोर्ट है, जिसमे उनकी उम्र 46 वर्ष है। मंदिर में प्रवेश के दौरान उन्हें पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, जिसमे एक महिला कॉस्टेबल भी शामिल थी। हालांकि ये पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे। इससे पहले 2 जनवरी को भी दो महिलाओं ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया था, जिनका नाम बिंदू और कनकदुर्गा था।
पहले भी जा चुकी हैं दो महिलाएं
इससे पहले 2 जनवरी को दो महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर का शुद्धिकरण करने के लिए मंदिर को बंद कर दिया था। इन दो महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद प्रदेशभर में हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया था। भाजपा और कांग्रेस ने ने मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन पर हमला बोला था और उनपर मंदिर की परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया था। यही नहीं मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद प्रदेश में हड़ताल का ऐलान किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह तोड़फोड़ की थी।
इसे भी पढ़ें- PM मोदी की बॉयोपिक में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय, 7 जनवरी को आएगा पहला लुक
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications