केरल: सबरीमाला पर बीजेपी का क्यों उड़ रहा मजाक?

नई दिल्ली। बीजेपी केरल (BJP KERALAM) ने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि चेंगान्नुर में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उस वीडियो का एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ दो शख्स दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बीजेपी केरल का जब जमकर मजाक उड़ाया, उसके बाद ट्वीट कुछ समय में डिलीट कर दिया गया। एक यूजर ने वीडियो में दो शख्स को देखकर लिखा कि केरल में बीजेपी को सिर्फ दो वोट मिले हैं।

केरल: सबरीमाला पर बीजेपी का क्यों उड़ रहा मजाक?

बता दें कि केरल हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बीजेपी ने आंदोलन के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। कोर्ट का कहना है कि सबरीमाला में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। उधर केरल की वाम सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करने के जिद पर अड़ी हुई है और कासरगोड के उत्तरी जिले से राज्य की राजधानी में 'महिला दीवार' का गठन करने की योजना बनाई गई है, जिसका बीजेपी विरोध कर रही है।

लेकिन बीजेपी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें बिल्कुल भी लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही थी। यहां तक कि जो प्रदर्शनकारी सीएम विजयन का विरोध करने के लिए आए थे, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली थी, लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस की संख्या बीजेपी के प्रदर्शनकारियों से भी ज्यादा है।

केरल: सबरीमाला पर बीजेपी का क्यों उड़ रहा मजाक?

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजे लिए हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी वीडियो का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'मैंने पलक झपकाई है, कुछ छूटा तो नहीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि कहीं ये पैरोडी अकाउंट तो नहीं था।

ये भी पढ़ें: केरल: सबरीमाला विवाद से भाजपा को नहीं मिला फायदा, उपचुनाव में करारी हार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+