सबरीमाला मंदिर में घुसने की कोशिश करने वाली रेहाना बोलीं- सैनेटरी नैपकिन लेकर मंदिर जाने की बात अफवाह

तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा अब हिंदू और मुसलमान दोनों ही समुदायों के लोगों के निशाने पर हैं। रेहाना का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा। उन्हें इसलिए निकाला गया है क्योंकि सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी। वहीं हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुस्लिम जमात काउंसिल ने उन्हें समाज से बाहर कर दिया है।

रेहाना ने कहा- महिलाओं के हक की लड़ाई जारी रहेगी

रेहाना ने कहा- महिलाओं के हक की लड़ाई जारी रहेगी

इन सबके बावजूद फातिमा ने कहा है कि समाज में महिलाओं के हक के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान फातिमा उन उन खबरों को भी महज अफवाह बताया जिसमें कहा गया था कि वह खून से सना सैनिटरी नैपकिन लेकर सबरीमाला मंदिर में प्रवेश का प्रयास कर रही थीं। फातिमा ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग कहां-कहां से अफवाह उड़ाते रहते हैं। एक अफवाह यह भी उड़ी कि मैं सैनिटरी नैपकिन लेकर मंदिर जा रही थी। मुझे नहीं मालूम कि यह अफवाह कहां से उड़ाई गई।'

घर पर हुई तोड़फोड़

घर पर हुई तोड़फोड़

लगातार मिल रही धमकियों के बीच फातिमा को फिलहाल घर पर पुलिस सुरक्षा दी गई है। फातिमा कहती हैं, मेरे घर में तोड़फोड़ की गई। मेरे बच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म में गाय का गोबर लगा दिया गया और उनके खिलौने तोड़ दिए गए। इस घटना के बाद से मेरे बच्चे बहुत सहम गए थे। हालांकि अब वे इस सदमे से उबर रहे हैं।

दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ रहना

दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ रहना

31 साल की फातिमा एक हिंदू के साथ ओपन रिलेश्नशिप में रहती हैं। वह बचपन से ही धर्म के रूढ़िवादी रिवाजों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। फातिमा का कहना है कि जिस दिन से उन्होंने एक हिंदू को अपना जीवनसाथी चुना है तभी से मुस्लिम काउंसिल उन्हें निशाना बना रही है। साथ ही परिवार सहित निष्कासित करने की धमकी दे रही है। सरकारी नौकरी करने वाली फातिमा के दो बच्चे भी हैं।

मॉडल-एक्‍ट्रेस हैं फातिमा

मॉडल-एक्‍ट्रेस हैं फातिमा

सरकारी नौकरी करने के अलावा फातिमा मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने एका नाम की एक फिल्म में काम किया है। जिसे उनके पार्टनर मनोज के. श्रीधर ने ही प्रड्यूस किया है। यह फिल्म इंटरसेक्सुअलिटी की थीम पर बनी थी। जिसमें फातिमा ने कई न्यूड और बोल्ड सीन दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+