'...ये तो सावरकर की विचारधारा जैसा', China Economy को लेकर MEA के बयान पर बोले राहुल गांधी
चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कांगेस सांसद ने तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे कायरता बताया और वीर सावरकर की विचारधार से इसकी तुलना की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) के उस बयान को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया जिसमें उन्होंने कहा गया था कि चीन की अर्थव्यवस्था (China Economy) भारत की अर्थव्यवस्था से बड़ी है। केंद्रीय मंत्री की इस बयान को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि चीन पर उनकी हालिया टिप्पणी राष्ट्रवाद नहीं बल्कि 'कायरता' दर्शाती है। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री के इस बयान की तुलना वीडी सावरकर की विचारधारा से करते हुए कहा कि यह वीडी सावरकर की ''मजबूत के आगे झुकने'' की विचारधारा के समान है।
रायपुर में कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए गांधी ने केंद्र की एनडीए नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "मैं आपको मौजूदा केंद्र सरकार की सोच के बारे में कुछ बताना चाहता हूं। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में एक मंत्री ने कहा था कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है तो हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं"।
कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में बोलते हुए राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना चीन से करने वाले बयान को कायरता बताया। राहुल गांधी ने कहा, "यह कायरता है। यह सावरकर की विचारधारा है कि यदि कोई आपसे मजबूत है, तो उसके सामने झुकें। भारत के मंत्री कह रहे हैं कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है, इसलिए हम आपके सामने खड़े नहीं हो सकते। क्या यह राष्ट्रवाद है? क्या यह देशभक्ति है? यह कैसी देशभक्ति है कि आप अपने से कमजोर को हरा देते हैं और मजबूत के सामने झुक जाते हैं।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications