S Jaishankar: पाकिस्तानी पत्रकार को एस जयशंकर ने जमकर धोया, याद दिलाया हिलेरी क्लिंटन का बयान

s jaishankar

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर घेरा। जिस तरह से पाकिस्तान की पूर्व मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर आरोप लगाया कि आतंकवाद का बेहतर इस्तेमाल भारत से अच्छा कोई नहीं कर सकता। इसको लेकर जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एस जयशंकर से सवाल किया तो उन्होंने पाकिस्तान की क्लास लगा दी और ना सिर्फ पत्रकार बल्कि पूरे पाकिस्तान को आईना दिखा दिया। एस जयशंकर ने कहा कि आप दुनिया को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं, पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद का केंद्र क्या है, वह है पाकिस्तान

मंत्री हिना रब्बानी खार ने जो बयान दिया है मैंने उसे पढ़ा है, मुझे तकरीबन एक दशक पहले यह याद दिलाया गया था, अगर मेरी याददाश्त ठीक है को हिलेरी क्लिंटन इस्लामाबाद के दौरे पर थीं, हिना रब्बानी खार उस वक्त मंत्री थीं और उनके बगल में खड़े होकर हिलेरी क्लिंटन ने कहा था, अगर आपके घर में सांप हैं तो आप यह नहीं सोच सकते हैं कि वह सिर्फ दूसरों को काटेंगे, अंत में वो उन्हें भी काटेंगे जो उन्हें अपने घर में रखते हैं। पाकिस्तान सुझाव लेने में अच्छा देश नहीं हैं। सच यह है कि दुनिया इस वक्त पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के तौर पर देखता है। दुनिया यह भूला नहीं है कि आतंकियों के पीठ पर हाथ किसका होता है। लिहाजा मुझे लगता है कि उन्हें इस बात को याद दिलाना चाहिए।

जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एस जयशंकर से आतंकवाद को लेकर पूछा कि कबतक साउथ एशिया में आतंकवाद से हम लड़ते रहेंगे, इस सवाल के जवाब में एस जयशंकर ने कहा कि आप यह सवाल गलत आदमी से पूछ रहे हैं, आपके मंत्री यह बताएंगे कि वह कबतक आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहते हैं। दुनिया बेवकूफ नहीं है, दुनिया भूली नहीं है। दुनिया अक्सर उन देशों के नाम लेती है जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। आप इसे छिपा नहीं सकते हैं, गुमराह नहीं कर सकते हैं। मेरी सलाह है कि अपने किए को सही करिए, अच्छे पड़ोसी बनिए, वो करिए जो बाकी की दुनिया कर रही है, वह है आर्थिक विकास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+