सूरीनाम के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, आर्थिक-सास्कृतिक समेत इन मु्द्दों पर हुई अहम चर्चा

S Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सूरीनाम के विदेश मंत्री अल्बर्ट आर रामदीन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने उनसे प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि आठवीं भारत-सूरीनाम संयुक्त आयोग की बैठक में विदेश मंत्री अल्बर्ट रामदीन के साथ सार्थक चर्चा संपन्न हुई। आर्थिक, विकास, रक्षा, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमारे द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया। साथ ही विचारों का आदान-प्रदान किया।

सूरीनाम के विदेश मंत्री अल्बर्ट आर रामदीन 8वीं भारत-सूरीनाम संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता के लिए तैयार होने पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि आठवीं भारत-सूरीनाम संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए सूरीनाम के एफएम अल्बर्ट रामदीन का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह भारत-सूरीनाम के ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर है।

सूरीनाम के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, हुई सार्थक चर्चा

इस चर्चा का उद्देश्य राजनयिक संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के रास्ते को तलाशना है। यह यात्रा रणनीतिक रूप से भारत और सूरीनाम के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए आयोजित की गई है, जो आपसी विकास और सहयोग के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सूरीनाम दूतावास ने मार्च 2000 से नई दिल्ली में काम करना शुरू कर दिया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सूरीनाम के साथ 149 वर्ष पुराने ऐतिहासिक संबंधों के साथ घनिष्ठ, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है। 25 नवंबर 1975 को सूरीनाम की आजादी के तुरंत बाद भारत ने 1976 में राजनयिक संबंध स्थापित किए और 1977 में पारामारिबो में अपना दूतावास खोला। हालांकि, सूरीनाम दूतावास ने मार्च 2000 से नई दिल्ली में काम करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग पर अहम चर्चा, कनाडा मुद्दे पर पेनी वोंग से क्‍या बोले एस जयशंकर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+