'बॉर्डर पर आतंकवाद के रहते समान्य नहीं हो सकते संबंध', पाक और चीन को विदेश मंत्री की दो टूक
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाक और चीन को लेकर कहा कि जब तक बॉर्डर पर आतंकवाद को लेकर स्थिति नहीं स्पष्ट होती, तब तक संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं।
नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में एक टाउनहॉल बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब तक सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता, तब तक पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध नहीं हो सकते हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को दो टूक में नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को किसी भी हाल में मंजूर नहीं कर सकते हैं। हम ये बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का आधार आतंकवाद बने।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सीमापार आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता, तब तक पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध संभव नहीं है। वहीं, बीजिंग के साथ फिलहाल संबंध उतार चढ़ाव पर हैं। दोनों देशों के बीच संबंध तभी ठीक हो सकते हैं, जब एक दूसरे के प्रति सम्मान हो। आखिर में सीमा पर स्थिति ही संबंधों की दशा और दिशा तय करेगी। फिलहाल चीन के साथ संबंध सामान्य स्थिति में नहीं हैं।
वहीं, कनाडा सरकार द्वारा खालिस्तानी समर्थक तत्वो से निपटने पर जयशंकर ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित हैं। उनकी प्रतिक्रियाएं वोट बैंक की मजबूरियों के कारण बाधित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि हमने ये बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि अगर कनाडा में ऐसी गतिविधियां हैं जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा या क्षेत्रीय अखंडता को प्रभावित करती हैं, तो हमें जवाब देना होगा। आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ सालों में इसने हमारे संबंधों को कई तरह से प्रभावित किया है।
ये पहली बार नहीं है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तान समर्थक तत्वों के प्रति स्पष्ट सहिष्णुता के लिए कनाडा पर हमला बोला है। इस महीने की शुरुआत में एक बड़ा विवाद तब पैदा हुआ जब कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके हत्यारों ( इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी) को चित्रित करने वाली झांकी निकाली थी।
विदेश मंत्री जय शंकर ने कहा कि सच कहूं तो हम वोट बैंक की राजनीति की आवश्यकताओं के अलावा ये समझने में असमर्थ हैं कि कोई ऐसा क्यों करेगा। मुझे लगता है कि उस स्थान के बारे में एक बड़ा अंतर्निहित मुद्दा है जो अलगाववादियों, चरमपंथियों और हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications