Ryan School Murder Case: प्रद्युम्न का शरीर छूने से टीचर्स ने किया था इनकार

गुरुग्राम। जब कोई मां-बाप अपने बच्चे को स्कूल भेजता है तो उसे इस बात की पूरी उम्मीद होती है कि वहां के शिक्षक पूरा ख्याल रखेंगे। कोई बात होगी तो अपने स्तर पर समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे और बच्चे का भविष्य सवारेंगे। लेकिन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल का जो सच सामने आ रहा है वो चौंकाने वाला है।

ड्राइवर ने कहा...

ड्राइवर ने कहा...

हत्या के आरोपी बस कंडक्टर अशोक के साथ 4-5 महीने काम करने वाले सौरव राघव ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों के बारे में जो बताया है उसे जानकर आपका शिक्षकों से विश्वास उठ जाएगा। सौरव ने बताया कि उसने देखा कि अशोक प्रद्युम्न को लेकर जा रहा था। उसकी पूरी शर्ट खून से भीग गई थी।

डरा सहमा नहीं था अशोक

डरा सहमा नहीं था अशोक

सौरभ ने दावा किया कि शिक्षकों सहित स्कूल कर्मचारियों ने बच्चे के शरीर को छूने से इनकार कर दिया और इसलिए कंडक्टर ने खुद को शरीर में ले लिया और उससे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। सौरव ने कहा कि जब प्रद्युम्न के साथ यह घटना हुई तो स्टाफ के कुछ लोग बाहर आए और गाड़ी में बिठाकर उसे अस्पताल ले गए। इस दौरान प्रद्युम्न को अशोक ही टॉयलेट से उठाकर लाया था जिसके चलते उसकी पूरी शर्ट खून से लथपथ थी। सौरव ने कहा कि इसके बाद जब वो अशोक को देखा तो वो कहीं से भी डरा सहमा नहीं था।

कहीं नहीं थी चर्चा की...

कहीं नहीं थी चर्चा की...

सौरव ने बच्चे को लेकर जाने के बाद कुछ समय तक यह कहीं भी चर्चा में नहीं था कि अशोक ही आरोपी है। इसके बाद वो दूसरे बस कंडक्टर को साथ लेकर सीएनजी भराने गया। उसके बाद सौरव की मुलाकात अशोक से नहीं हुई। सौरव ने कहा कि उसे नहीं लगता कि अशोक ने ऐसा कुछ किया होगा।

प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और...

प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और...

इससे पहले प्रद्युम्न की क्लासमेट के पिता सुबोध कुमार ने खुलासा किया था कि बच्चों से ही खून के निशान साफ कराए गए। सुबोध ने कहा कि मेड क्लास में आई और उसने कहा कि प्रद्युम्न के बैग में डायरी निकाल कर लाओ उसे चोट लग गई है। फिर कुछ देर बाद प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और उसी पानी से खून साफ कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+