Ryan School के हत्याकांड पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, कहा- हो रही है जांच, जल्द मिलेगा न्याय
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के मामले पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने टिप्पणी की है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में न्याय जरूर मिलेगा। इससे पहले प्रद्युम्न की क्लासमेट के पिता ने जो खुलासा किया है उससे आपकी रूह कांप उठेगी।

प्रद्युम्न की सहपाठी के पिता सुबोध कुमार ने कहा कि बच्चों से ही खून के निशान साफ कराए गए। सुबोध ने कहा कि मेड क्लास में आई और उसने कहा कि प्रद्युम्न के बैग में डायरी निकाल कर लाओ उसे चोट लग गई है। फिर कुछ देर बाद प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और उसी पानी से खून साफ कराया।
गौरतलब है कि कल शुक्रवार (8 सितंबर) गुरुग्राम के रायन इंटरनेशन स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की लाश मिली थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बस ड्राइवर और कंडक्टर ले लंबी पूछताछ की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शव को शौचालय में डाला गया था।












Click it and Unblock the Notifications