Ryan International School पर प्रशासन ने फिर लिया बड़ा फैसला, मानी प्रद्युम्न के पिता की बात

गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि कल सोमवार को ही 9 दिन बाद स्कूल खुला था। कल स्कूल के 1200 में से सिर्फ 250 बच्चे ही आए थे। हालांकि स्कूल खुलने पर प्रद्युम्न के पिता वरुण को ऐतराज था क्योंकि उनका मानना था कि अगर स्कूल खुला तो कई जरूरी साक्ष्य मिटाए जा सकेंगे। प्रशासन ने उनकी बात पर गौर करते हुए बड़ा फैसला लिया और 25 सिंतबर तक के लिए स्कूल फिर से बंद कर दिया। बता दें कि 8 सिंतबर को इसी स्कूल के शौचालय में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले 7 वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी।

Ryan International School पर प्रशासन फिर लिया बड़ा फैसला, मानी प्रद्युम्न के पिता की बात

वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के मालिकों रायन, ग्रेस और ऑगस्टिन पिंटो को तगड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की इनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई से इनकार कर दिया क्योंकि जज सुनवाई के मामले में उन्होंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था।

इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने CBI जांच का ऐलान, मीडिया और परिजनों के सामने भले ऐलान कर दिया हो लेकिन अभी तक इसकी जानकारी CBI को ही नहीं भेजी थी। इसकी सूचना सीबीआई को आज गृह सचिव एसएस प्रसाद ने भेजी है। इससे पहले बताया गया था कि रायन स्कूल मामले में आगे की जांच के लिए CBI को अभी तक सरकार से अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+