Pradyuman Murder Case: इस रिपोर्ट के आधार पर होगा तय आरोपी पर व्यस्क या नाबालिग की तरह चलेगा केस

गुरुग्राम। Ryan International School में प्रद्युम्न हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने स्कूल के ही 11वीं के छात्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है जो फिलहाल हरियाणा स्थित फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में है। ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी के काउंसलिंग में यह बात सामने आई है उसके परिजनों ने उसे हमेशा दबाकर रखा। वो खुलकर बोल नहीं पाता था। अंदर ही अंदर ही वो घुटन महसूस करता था। बता दें कि सुधार गृह में जाने के बाद से अब तक 3 बार आरोपी की काउंसलिंग हो चुकी है।

क्यों करनी पड़ी हत्या?

क्यों करनी पड़ी हत्या?

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की ओर से इसके लिए समिति बनाई गई है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। समिति आरोपी की काउंसलिंगकर ना केवल मेंटल लेवल जांचना चाहती है बल्कि यह भी जानने की कोशिश में है कि ऐसे क्या हालात बन गए जो हत्या करनी पड़ी।

इसी रिपोर्ट से होगा तय

इसी रिपोर्ट से होगा तय

बता दें कि आरोपी की काउंसलिंग रिपोर्ट 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई में पेश करेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि आरोपी पर मामला व्यस्क की तरह चलाया जाए या फिर नाबालिग की तरह।

आरोपी को रोल मॉडल मानता था प्रद्यु्म्न

आरोपी को रोल मॉडल मानता था प्रद्यु्म्न

इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि प्रद्युम्न, आरोपी छात्र को रोल मॉडल मानता था। उसी को देखकर उसने पियानो की क्लास लेना शुरू किया था। इतना ही नहीं घटना वाले दिन जब आरोपी ने उसे बुलाया तो प्रद्यु्म्न बेहिचक उसके पास चला गया था।

CBI को रिपोर्ट का इंतजार

CBI को रिपोर्ट का इंतजार

इस मामले में सीबीआई को फिलहाल फॉरेसिंक रिपोर्ट का इंतजार है। सीबीआई ने आरोपी छात्र के जूते,मोजे और स्कूल यूनिफॉर्म कब्जे में लेकर लैब में भेजे हैं। सीबीआई का मानना है कि भले प्रद्युम्न की हत्या करते हुए आरोपी के यूनिफॉर्म पर कोई खून के छींटे ना पड़े हों लेकिन जूते मोजे पर इसके निशान मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+