Pradyuman Murder Case: जमानत पर बाहर आने के बाद अशोक ने कहा- भोग लिया नरक, सुनाई दास्तां

Recommended Video

    Pradyuman Case: Conductor Ashok says Police tortured him in Jail | वनइंडिया हिंदी
    Pradyuman Murder Case: जमानत पर बाहर आने के बाद अशोक ने कहा- भोग लिया नरक, सुनाई दास्तां

    गुरुग्राम। Ryan International School में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्याकांड में हरियाणा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर अशोक कुमार को अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया। पुलिस ने अशोक को जेल की पिछने गेट से निकाला। 75 दिन बाद भोंडसी से निकल कर अशोक घामडौज स्थित अपने घर पहुंचा। जहां वो बीमार और परेशान दिख रहा था। अशोक ने पत्रकारों से कहा कि जेल में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन पुलिस की हिरासत के दौरान उसने नरक भोग लिया।

    मुझे टॉर्चर किया गया

    मुझे टॉर्चर किया गया

    उसे इस तरह टॉर्चर किया गया कि अब वो सब सोच कर वो कांप उठता है। अपने बाहर आने पर उसने भगवान और मीडिया का शुक्रिया अदा किया। वहीं अशोक के घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ममता ने उससे कहा कि उसे अपने पति के लौटने की खुशी तो है लेकिन प्रद्युम्न की मौत का दुख भी है। ममता के मुताबिक पुलिस ने अशोक को उल्टा लटकाकर मारा था।

     CBI की जांच अब सही दिशा में जा रही

    CBI की जांच अब सही दिशा में जा रही

    ममता का मानना है कि CBI की जांच अब सही दिशा में जा रही है। उसने कहा कि इस मामले में अशोक को फंसाने वालों के खिलाफ भी CBI को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं अशोक की मां केला देवी ने कहा कि वो बेटे के घर वापस आने से बहुत खुशी है। अशोक के लिए मां केला देवी ने हरी साग और दाल रोटी बनाई है।

    वकील ने कहा था...

    वकील ने कहा था...

    गौरतलब है कि मंगलवार को मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव ने अशोक कुमार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। अशोक के वकील मोहित वर्मा ने कहा कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। इसलिए जज ने उसे जमानत दी।

    पिछले गेट से छोड़ा गया अशोक को

    पिछले गेट से छोड़ा गया अशोक को

    वकील ने कहा कि सीबीआई और हरियाणा पुलिस ने मामले पर जो कार्रवाई की है, उसमें बहुत फर्क है। इसी के आधार पर अशोक को जमानत दी गई। वहीं बुधवार शाम 7 बजकर 11 मिनट पर अशोक को जेल के कादरपुर रोड स्थित पिछले गेट से छोड़ा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+