Ryan School Case: सीबीआई को मिला नोटिफिकेशन, शुरू की जांच

सीबीआई जांच में देरी पर प्रद्युम्न के पिता ने कहा था कि 'मुझे पूरी प्रक्रिया पता नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि सीएम की घोषणा के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा और सीबीआई जांच शुरू करेगी

नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या की जांच जिम्मेदारी सीबीआई ने ले ली है। सीबीआई को जांच के लिए नोटिफिकेशन मिल गया है अब केंद्रीय जांच एजेंसी इम मामले में केस दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 सितंबर को प्रद्युम्न के परिवार से मिलने के बाद मामले की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की थी।

प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने उठाए थे सवाल

प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने उठाए थे सवाल

इससे पहले 6 दिन बीत जाने के बाद भी बाद भी जांच ना शुरू होने पर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने निराशा जाहिर की थी। सीबीआई ने मंगलवार सुबह तक जांच को लेकर नोटिफिकेशन न मिलने की बात कही थी। 10 दिन बाद रायन स्कूल खुलने पर वरुण ठाकुर ने विरोध किया था। उन्होंने कहा, '17 सितंबर की रात को मुझे पता चला कि 18 को स्कूल खुलेगा। इसलिए मैं डीसी को चिट्ठी लिखी। जब तक सीबीआई जांच की जिम्मेदारी नहीं लेती और जांच शुरू नहीं करती, उन्हें स्कूल बंद रखना चाहिए।

सीएम की घोषणा के बाद तुरंत एक्शन क्यों नहीं हुआ?

सीएम की घोषणा के बाद तुरंत एक्शन क्यों नहीं हुआ?

सीबीआई जांच में देरी पर प्रद्युम्न के पिता ने कहा था कि 'मुझे पूरी प्रक्रिया पता नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि सीएम की घोषणा के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा और सीबीआई जांच शुरू करेगी। इसमें पहले ही काफी देरी हो चुकी है।'उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर को स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में काफी रोष है।

रायन मालिकों से हो सकती है पूछताछ

रायन मालिकों से हो सकती है पूछताछ

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पिंटो परिवार से पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इसी महीने की 26 तारीख को उनसे पूछताछ हो सकती है। बता दें कि आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल प्रशासन और मालिक पिंटो परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मामले में बस कडंक्टर मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। खुद को बचाने की कोशिश कर रहे स्कूल प्रशासन पर निलंबित प्रिंसिपल ने सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़े- हम जिस योजना का शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं, पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+