Ryan School: दिल्ली में रायन की 15 बसें की गई जब्त
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुरग्राम स्थित रायन इंटनरेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ रहे प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या का के मामले में आज बड़ी कार्रवाई हो सकती है। कल ही मुंबई उच्च न्यायालय ने रायन इंटरनेशनल ग्रुप के तीन ट्रस्टियों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया, लेकिन उन्हें अपील दर्ज करने के लिए आज तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी है। न्यायधीश अजय गडकरी ने समूह के सीईओ रयान पिंटो और उनके माता-पिता, संस्थापक अध्यक्ष आगस्टिन पिंटो, और समूह की प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो को मुंबई पुलिस आयुक्त के पास अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। पिंटो परिवार 8 सितंबर को गुड़गांव में रायन ग्रुप के स्कूल के शौचालय में सात वर्षीय लड़के प्रद्युम्न की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तारी की अग्रिम जमानत मांगने के लिए उच्च न्यायालय से गए थे।

पढ़ें लाइव अपडेट्स
13:24 PM- दिल्ली में रायन की 15 बसें की गई जब्त, नियम के मुताबिक नहीं हो रहा था परिचालन
08:54 AM- रायन के स्कूल के मालिकों का पक्ष पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी रखेंगे।
08:52 AM- रायन स्कूल के मालिक आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में करेंगे अपील, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसीलिए दी थी एक दिन छूट।
08:51 AM- रायन ग्रुप के गुरुग्राम स्कूल का अधिग्रहण कर सकती है हरियाणा सरकार।












Click it and Unblock the Notifications