सनसनीखेज खुलासा: एकदम फिट था दिव्यांश, स्कूल ने बताया था हाइपर एक्टिव

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के वसंत कुंज में रेयान इंटरनेशनल स्कूल में रहस्यमय हालात में हुए 6 साल के छात्र दिव्यांश की मौत के मामले में एक के बाद एक नया मोड़ आ रहा है। अब इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है जो स्कूल के दावों को झूठा ठ‍हराने के लिए काफी है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दिव्याशं पूरी तरह फिट था जबकि प्रिंसिपल ने उसे हाइपर एक्टिव कहा था।

Divyansh Kakrora
जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि दिव्यांश पूरी तरह फिट था। उसे कोई बिमारी नहीं थी। यह हादसा पूरी तरह से स्कूल की लापरवाही के चलते हुआ है। उल्लेखनीय है कि स्कूल प्रशासन ने अपने बचाव में दिव्यांश की क्लास डायरी का हवाला दिया था। डायरी में उसकी अनुशासनहीनता को लेकर दर्ज नोटिंग के जरिए स्कूल ने बचाव किया है।

गौरतलब है कि पहली कक्षा में पढ़ने वाला दिव्यांश शनिवार को स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिर गया था। मामले में पुलिस को पहली जानकारी स्कूल प्रशासन की बजाय अस्पताल से मिली थी। मासूम को जब अस्पताल ले जाया गया था उस वक्त वो दम तोड़ चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+