Ludhiana: रायन इंटरनेशनल स्कूल का एक और कांड, चौथी क्लास के बच्चे को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

लुधियाना। गुरुग्राम में रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दूसरी क्लास में पढ़ने वाले प्रद्युम्न को स्कूल के टॉयलेट में मार दिया गया। इस हत्या के बाद देशभर में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। मामला अभी सुलझा भी नहीं कि एक बार फिर रायन इंटरनेशनल स्कूल चर्जा में आ गया। स्कूल के भीतर बच्चे को बेरहमी से मारा गया। उसे छड़ी से बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

Ryan International School: Class 4 student allegedly beaten by 2 teacher complain lodged

एएनआई के मुताबिक पंजाब के लुधियाना के रायन इंटरनेशनल स्कूल के जमालपुर ब्रांच में एक चौथी कक्षा के छात्र को स्कूल के 2 शिक्षकों ने बुरी तरह से पीटा। स्कूल के टीचरों ने उसे छड़ी से बेरहमी से मारा और उसका शरीर छल्ली कर दिया।बच्चे के पिता ने स्कूल के खिलाफ केस दर्ज करवा दी है। पिता का कहना है कि उन्होंने स्कूल के बाहर हाईटेंशन तारों को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद से उनके बेटे को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि दो बच्चे आपस में ड़ रहे थे, जिसके बाद दो टीचरों ने उसे बुरी तरह से पीटा।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि बच्चे को छुआ तक नहीं गया था। उसे एक महीने के लिए एक बच्चे से हुए झगड़े के कारण सस्पेंड किया गया था। । वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत ऐक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमें मेडिकल रिपोर्ट भी मिल गई है। इस मामले में जल्द एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+