यूक्रेन-रूस युद्ध में जान गंवाने वाले असफान के भाई ने क्या कहा? मोदी सरकार से की ये मांग

Mohammad Asfan Family: रूस-यूक्रेन जंग 2 साल से चल रही है। ऐसे में धोखे से रूसी सेना में भर्ती किए गए एक भारतीय नागरिक की मौत ने सबको हिला दिया। अब यूक्रेन में अपनी जान गंवाने वाले युवक के भाई ने केंद्र सरकार से न्याय की मांग की और शव को शीघ्र वापसी के लिए मदद मांगी है।

मृतक मोहम्मद असफान (30) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का निवासी था, जो कि रूस-यूक्रेन जंग में धोखे से रूसी सेना में भर्ती हुआ था।

Russia Ukraine War

यूक्रेन में मारे गए मोहम्मद असफान के भाई मोहम्मद इमरान ने भी अपने भाई की मौत की पुष्टि पर चिंता जताई और कहा कि जो एजेंट असफान को फंसाने में शामिल थे, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

इमरान ने कहा, "दूतावास उनकी मौत का सबूत नहीं दे रहा है। अगर यह सच है, तो हम सबूत चाहते हैं और उनके शव की वापसी के लिए उनकी मदद चाहते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि अफसान मर चुका है।"

उसने कहा कि एजेंट जो रूस में हैं और मेरे संपर्क में हैं, वे कह रहे हैं कि असफान जीवित है और यूक्रेन के मारिन्का क्षेत्र में है। उन्होंने 16 फरवरी को एक अन्य स्रोत के साथ उसका समझौता रद्द कर दिया। एजेंट कह रहे हैं कि वह जीवित है, लेकिन दूतावास का कहना है कि वह मर चुका है।

इमरान ने बताया कि रूस में उनके भाई के एक दोस्त ने उन्हें बताया कि असफान को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि हमें 23 जनवरी को अफसान के घायल होने की खबर मिली। उनके एक दोस्त अरबाब हुसैन ने वॉयस मैसेज के जरिए मुझे उनके गोली लगने के बारे में बताया। मुझे उनकी मौत के बारे में गलत सूचना दिए जाने का संदेह है। हम केवल दूतावास पर भरोसा कर सकते हैं, एजेंटों पर नहीं। लेकिन एजेंट कह रहे हैं कि वह जीवित है। अगर यह सच है, तो हम न्याय चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+