ऑपरेशन गंगा: अब तक 1156 लोग यूक्रेन से लाए गए, कई और एयरलाइन भी मिशन से जुड़ीं

नई दिल्ली, 28 फरवरी: रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को वतन वापस लाने के भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। इस मिशन के तहत अब तक 1156 लोगों को लाया जा चुका है। सोमवार दोपहर को केंद्र की ओर से ये जानकारी दी गई है। कई एयरलाइन ने इस मिशन से जुड़ने की बात कही है, जिससे ऑपरेशन गंगा में अब और तेजी आने की उम्मीद है।

Russia Ukraine

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 28 फरवरी (12 बजे तक) तक यूक्रेन से भारतीयों को लेकर 5 उड़ानें आई हैं। जिसमें एक मुंबई में चार और दिल्ली आई हैं। इन पांच फ्लाइट में कुल 1156 यात्रियों को भारत लाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना के चलते विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जो नियम लागू हैं, उनमें यूक्रेन से निकाले जा रहे भारतीयों के लिए छूट दी गई हैं। उनको कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र नहीं देना है। ऐसे में अब तक जो भी लोग यूक्रेन से आए हैं, उनमें से किसी भी यात्री को आइसोलेशन में नहीं रखा गया है।

स्पाइसजेट चलाएगा विशेष फ्लाइट

स्पाइसजेट ने कहा है कि उसकी ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए बुडापेस्ट, हंगरी से विशेष उड़ान संचालित करेगा। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस भी ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट182 यात्रियों को बुखारेस्ट से लेकर आएगी। ये फ्लाइट कल सुबह 9:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

इंडिगो ने किया ये ऐलान

इंडिगो ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यूक्रेन में फंस गए भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए इंडिगो A321 विमान का उपयोग करके दो उड़ानें संचालित कर रहा है। ये उड़ानें दिल्ली से बुखारेस्ट, रोमानिया और बुडापेस्ट, हंगरी के लिए इस्तांबुल के रास्ते संचालित की जा रही हैं। एयरलाइन ने कहा है कि भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा मिशन के हिस्से के तौर पर ये फ्लाइट चलेंगी। जिसके लिए वो सरकार के संपर्क में हैं।

यूक्रेन में फंसे हजारो छात्र

बीते हफ्ते गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। रूस लगातार यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा है। ऐसे में भारत से पढ़ने गए तकरीबन 14 से 15 हजार छात्र भी वहां फंस गए हैं। ये छात्र लगातार वहां से फोन और इंटरनेट के जरिए गुहार लगा रहे हैं कि इनको यूक्रेन से निकाला जाए। इनकी निकासी के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+