यूक्रेन-रूस विवाद के बीच भारत ने तेज की अपने नागरिकों को वापस लाने की कोशिश, लिया ये फैसला

नई दिल्ली, 17 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन से भारत आने वाली विमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध और विमान के भीतर यात्रियों की सीमित संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है जिससे कि अधिक से अधिक भारतीय नागरिक और यहां पर पढ़ रहे छात्र वापस भारत लौट सके। उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विमान कंपनियों को कहा गया है कि वह विमानों की संख्या में बढ़ोतरी करें और बढ़ते हुए यात्रियों की मांग को पूरा किया जाए। भारत ने यूक्रेन में बसे भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह जल्द से जल्द यहां से निकल आएं क्योंकि 20 फरवरी के बाद यूक्रेन से भारत के लिए विमानों का संचालन उपलब्ध नहीं होगा।

scindia

गौर करने वाली बात है कि भारत और यूक्रेन के बीच बबल समझौता हुआ है, जिसके तहत दोनों देशों के बीच विमान कंपनियां हर हफ्ते सीमित संख्या में ही विमानों की उड़ान कर सकती हैं। जिस तरह से दुनियाभर में कोरोना का संक्रण बढ़ा था उसकी वजह से दोनों देशों के बीच यह करार हुआ था जिससे कि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। अब जब संक्रमण की दर कम हो गई है और रोजाना नए मामलों की संख्या काफी गिर गई और रूस व यूक्रेन के बीच तनाव चल रहा है, उसे देखते हुए भारत ने यह फैसला लिया है। यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य टकराव की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है इसी वजह से भारत ने यूक्रेन से भारत के बीच विमानों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। उड्डयन मंत्रालय के निर्देश के बाद यूक्रेन से भारत के लिए विमान कंपनियां जितनी चाहे उड़ाने चालू कर सकती हैं। यही नहीं यूक्रेन और भारत के बीच चार्टेड विमान भी शुरू किए जा सकते हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine Conflicts: यूक्रेन से आने-जाने वाली Flights से India ने हटाया प्रतिबंध|वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+