रक्षा क्षेत्र में बड़े कदम जरूरत, Russia- Ukraine संघर्ष बड़ी सीख: CDS जनरल अनिल चौहान
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रायसीना डायलॉग में रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष से सीख लेने की जरूरत बताई।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए शुक्रवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने भारत के आत्मनिर्भरता के साथ रक्षा क्षेत्र की और अधिक मजबूती पर भी जोर दिया। सीडीएस ने कहा कि पिछले दो या तीन वर्षों के भीतर भारत सरकार की ओर से जो कदम कदम उठाए गए हैं वो आवश्यकता से कहीं अधिक कम हैं। हमें और बड़े कदम उठाने जरूरत है।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ये बातें विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (URF) के सहयोग से रायसीना डायलॉग में कहीं। "प्रोवोकेशन, अनसर्टेनिटी, टर्बुलेंस: लाइटहाउस इन द टेम्पेस्ट" थीम के तहत आयोजित होने वाले सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
शुक्रवार को कार्यक्रम में मौजूद सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि रूस- यूक्रेन संघर्ष से हमें सीख लेने जरूरत है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा, "इस संघर्ष से सबसे बड़ा सबक यह है कि हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। पिछले 2-3 साल में हमने कुछ छोटे कदम उठाए हैं। लेकिन सरकार की ओर से बड़े कदम उठाने की जरूत है"। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इन पहलों के सफल होने के लिए ड्राइविंग बल स्वयं सेवाएं होंगी।
रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा, "युद्ध इच्छाशक्ति का टकराव है। मेरा आकलन है कि यह युद्ध जारी रहेगा। मैं यूक्रेन का समर्थन करने के लिए आए राष्ट्रों के व्यापक गठबंधन से अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हूं। लेकिन जब तक परिवर्तन नहीं होगा यह युद्ध जारी रहेगा"।
डॉयलाग के पैनल में चर्चा के दौरान सीडीएस ने कहा कि किसी भी विवाद को कई नजरिए से देखा जा सकता है। इसे राजनीतिक, आर्थिक या फिर कूटनीतिक दृष्टिकोण से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "एक सेना अधिकारी और एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में, मैं इस युद्ध को दृष्टिकोण से देखता हूं।" इस पैनल चर्चा में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल के प्रमुख जनरल एंगस कैंपबेल और अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव जिम मैटिस ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा, "युद्ध इच्छाशक्ति का टकराव है। मेरा आकलन है कि यह युद्ध जारी रहेगा। मैं यूक्रेन का समर्थन करने के लिए आए राष्ट्रों के व्यापक गठबंधन से अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हूं। लेकिन जब तक परिवर्तन नहीं होगा यह युद्ध जारी रहेगा।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications