रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऐलान, भारत में बहुत जल्द आने वाली है रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन

नई दिल्ली। Sputnik v vaccine in india दुनिया में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लॉन्च करने वाला सबसे पहला देश रूस था। राष्ट्रपित पुतिन ने अगस्त के महीने में ही वैक्सीन लॉन्च कर दी थी और अब तो इस वैक्सीन का टीकाकरण भी रूस के अंदर किया जा रहा है। इस बीच स्पुतनिक वी वैक्सीन बहुत जल्द भारत में आने वाली है। ये घोषणा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में की है।

Rajnath singh

Recommended Video

    Corona Vaccine पर खुशखबरी, 28 December को दिल्ली पहुंचेगी वैक्सीन की पहली खेप | वनइंडिया हिंदी

    जल्द हमारे वैज्ञानिक पूरा कर लेंगे परीक्षण- रक्षा मंत्री

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने संबोधन में ये कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिक बहुत जल्द वैक्सीन के परीक्षण को पूरा कर लेंगे

    भारत इस महामारी के खिलाफ लड़ रहा है युद्ध- रक्षा मंत्री

    राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कोरोना महामारी के खिलाफ एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। बॉर्डर पर सैनिक गोला-बारूद से युद्ध लड़ते हैं, लेकिन ये युद्ध हमारे मेडिकल स्टाफ के कर्मचारी लड़ रहे हैं, जो अपने दुश्मन के खिलाफ लगातार डटे हुए हैं। ये वैसी ही स्थिति है, जो 100 साल पहले स्पैनिश फ्लू के साथ आई थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहे डॉक्टर ही हमारे सुपरहीरो हैं, मानवता हमेशा डॉक्टरों और नर्सों की ऋणी रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+