रूसः हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 6 लोगों की मौत
व्लादिवोस्तोकः रूस के खाबारोव्स्क शहर में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। रुस की मीडिया के अनुसार ये घटना बुधवार को सुबह 11.30 बजे हुई। रूस से आए एक बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बेहद थी, जिसकी वजह से ये घटना हुई।

रूस का ये एमआई-8 हेलीकॉप्टर वोस्तोक एयरलाइन का था। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस गंभीर घटना की जांच की जाएगी। रूस के वोस्तोक एयरलाइन यात्री और कार्गो फ्लाइट को ऑपरेट करती है।
इस घटना के जांच कर रहे जांच अधिकारियों का कहना है कि पहले हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स की जांच की जाएगी। उसी के बाद इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- केस बंटवारे को लेकर याचिका खारिज, SC ने कहा- CJI को हैं कई विशेषाधिकार












Click it and Unblock the Notifications