डॉलर के मुकाबले रुपया 71.95 के स्तर पर पहुंचा
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज शुरुआती कारोबार में एक बार फिर से कमजोरी देखने को मिली है। आज एक बार फिर से रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 71.98 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। फिलहाल यह 71.95 के स्तर पर है। इससे पहले बीते सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.66 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। माना जा रहा है कि पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स पर प्रस्तावित सरचार्ज को सरकार हटा सकती है, जिसके चलते रुपए में कुछ हद तक मजबूती देखने को मिल सकती है।

दरअसल जिस तरह से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रही है, जिसकी वजह से दुनियाभर में करेंसी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। रुपए के जानने वालों की बात करें एफपीआई पर प्रस्तावित सरचार्ज को हटा दिया गया तो इसका सकारात्मक प्रभाव शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा। मोतीलाल ओसवाल के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट अमित सजेजा का कहना है किक ट्रेड वॉर की वजह से रुपए में कमजोरी बनी हुई है। वहीं बीएम रिसर्च के फाउंडर बिटुपन मजूमदार का कहना है कि सुपर रिच के उपर लगाए गए सरचार्ज को सरकार वापस ले लेगी तो रुपए में मजबूती देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications