रुपए में गिरावट को लेकर राहुल ने शेयर किया मोदी का पुराना वीडियो, कहा- ज्ञान लीजिए

नई दिल्ली। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपए के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। रुपए के कमजोर होने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि भारती के रुपए ने सुप्रीम लीडर को ऐतिहासिक गिरावट के साथ नो कॉन्फिडेंस दे दिया है। सुप्रीम लीडर का अर्थव्यवस्था पर ज्ञान इस वीडियो में सुनिए, जहां वह रुपए के लगातार गिरने की वजह को बता रहे हैं।

Rupee falls against dollar Rahul Gandhi Takes Jibe at PM Modi

राहुल गांधी ने ट्वीट के नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो तब का है जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और मोदी गुजरात के सीएम थे। इस वीडियो में मोदी डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने पर उस समय की केंद्र की यूपीए सरकार की आलोचना करते दिख रहे हैं।

रुपया मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 70.07 पर पहुंच गया है। पिछले शुक्रवार से ही रुपये में गिरावट जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी रुपया गिरा है। पिछले कुछ समय से रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हुआ है। यूरोपीय करेंसी में स्‍लोडाउन और तुर्की में आर्थिक संकट के कारण डॉलर अन्‍य करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ है, जिसे रुपए में गिरावट की अहम वजह माना जा रहा है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जल्दी ही रुपया फिर से मजबूती हासिल कर लेगा। ऐसे में इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+