Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्यों बढ़ रही हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई वजह

Recommended Video

    Petrol-Diesel के बढ़ते दामों की ये है वजह, जानकार हो जाएंगे हैरान| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बयान देते हुए कहा है कि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार जिम्मेदार है। प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर के खिलाफ भारतीय रुपया के अवमूल्यन के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। भारत सरकार इसके बारे में चिंतित है।बता दें कि शनिवार को भी तेल के दामों में वृद्धि जारी रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिल्ली और मुंबई के साथ-साथ कई शहरों में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

    Rupee devaluation and international market responsible for fuel prices hike, says Dharmendra Pradhan

    दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि शुक्रवार को 78.52 प्रति लीटर था। वही डीजल के दामों में भी 21 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज की स्थिति में दिल्ली में डीजल 70.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की वृद्धि के साथ 86.09 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। जबकि 22 पैसे की वृद्धि के साथ डीजल 74.76 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। दूसरी ओर से डॉलर के मुकाबले रुपया भी अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। फिलहाल की स्थित में एक डॉलर की कीमत 71 रुपए हो गया है।

    बता दें कि इससे पहले प्रधान ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अमेरिकी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। प्रधान ने कहा कि अमेरिका की अलग नीतियों की वजह से दुनियाभर डॉलर के तुलना में वहां की मुद्राओं में गिरवाट देखने को मिली है। यही वजह से ही भारतीय मुद्रा भी प्रभावित हुई हैं। तेल के दाम में भी असामान्य बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    यह भी पढ़ें- सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि बनाए रखने के लिए चुनाव खर्च निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+