Runway Scare in Patna: पटना में बाल-बाल बचा विमान हादसा, रन-वे पड़ गया छोटा, पायलट ने दोबारा उड़ाई फ्लाइट
Runway Scare in Patna: मंगलवार (16 जुलाई) को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E2482 ने लैंड करने के बाद दोबारा उड़ाई भरी, फिर तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने वापस लैंड किया। इस दौरान दिल्ली से पटना आ रहे करीब 173 यात्रियों की सांसें 5 मिनट के लिए अटकी रहीं। दोबारा लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पायलट ने दोबारा विमान को दोबारा उड़ाया
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि, विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। जिस कारण पायलट को लगा कि रनवे पर विमान को नहीं रोक पाएंगे तो उन्होंने विमान को दोबारा ऊपर उठा लिया। ऐसा होता देख यात्री परेशान हो गए। इस दौरान दिल्ली से पटना आ रहे करीब 173 यात्रियों की सांसें 5 मिनट के लिए अटक गईं। पुरी फ्लाइट में डर का माहौल बन गया। दोबारा लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

क्रू मेंबर ने यात्रियों को संभाला
हाल ही में जिस तरह की घटनाएं हुई है, उनको देखते हुए यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों को लगा कि कोई विमान रनवे पर होगा या फिर कोई इमरजेंसी हो गई। क्रू मेंबर ने माहौल को संभालते हुए यात्रियों से कहा कि कोई इमरजेंसी नहीं हुई है। तकनीकी कारणों की वजह से विमान को फिर से टेकऑफ किया गया है। चार-पांच मिनट में लैंडिंग हो जाएगी। यात्री धैर्य रखें।
क्या वाकई में छोटा है पटना का रनवे?
वर्तमान में फिलहाल पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2,072.64 मीटर है। इसे, 584.96 मीटर और बढ़ाकर 3657.6 मीटर करने की तैयारी चल रही है। यह काम केंद्र सरकार के सर्कुलर के बाद तेज हुआ है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अहमदाबाद हादसे के बाद देशभर के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उसमें रनवे की लंबाई और सुरक्षा को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
रनवे बढ़ाने की जरूरत क्यों है?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट का अनुसार पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर रहे एक अधिकारी ने बताया, कि 'फिलहाल पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई अभी 2072 मीटर है। जबकि, इसकी लंबाई कम से कम 2438 मीटर होनी चाहिए। अभी लंबाई कम होने से विमान 3 डिग्री के क्षितिज पर उतरते हैं, जबकि विमानों को 2.5 डिग्री के क्षितिज पर उतरना चाहिए।' एयरक्राफ्ट के एक इंजीनियर बताते हैं, 'बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए कम से कम 3-5 किलोमीटर का रनवे होना जरूरी है। जबकि, पटना का रनवे दो किलोमीटर से थोड़ा ही अधिक है।'
क्या छोटा रनवे पर खराब मौसम में लैंडिंग सुरक्षित है?
एविएशन एक्सपर्ट की मानें तो छोटा रनवे होने के कारण बारिश और ठंड के सीजन में पटना एयरपोर्ट से पायलट को प्लेन उड़ाने में काफी दिक्कत होती है। दो तरह की खास परेशानीयों से अक्सर जूंझना पड़ता है। पहला- जब विजिबिलिटी कम होती है तो टेक ऑफ और लैंडिंग में दिक्कत होती है। ऐसे में बड़ा रनवे होने पर फायदा मिलता है। दूसरा- जब तेज हवाएं चलती है तो लैंडिंग में दिक्कत होती है। ऐसे में हवा का दबाव कम करने के लिए विमान को ज्यादा रोल करने की जरूरत होती है। इस स्थिति में बड़ा रनवे होना ज्यादा जरूरी होता है।
केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?
केंद्र के सर्कुलर आने के बाद पटना कमिश्नर चंद्रशेखर सिंह ने पटना डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई। इस कमेटी में एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं, कमेटी ने रनवे की लंबाई को बढ़ाने की सिफारिश भी की है। कमेटी ने जमीन को मापने, जमीन निरीक्षण और जगह चुनने की करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इस कमेटी की रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। अब समीक्षा के बाद रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी, फिर सरकार के मुहर लगते ही काम शुरू हो जाएगा।
पटना एयरपोर्ट का हाल में बना है नया टर्मिनल
29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनॉगरेशन किया था। 3 जून से इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। नया टर्मिनल भवन 10 साल में 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications