रयूमर्ड कपल कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ में गए मालदीव, एक्ट्रेस की फोटो पर यूजर्स ने पूछा ये सवाल
रयूमर्ड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा छुट्टियों पर गए मालदीव, एक्ट्रेस की फोटो पर यूजर्स ने पूछा ये सवाल
Rumoured lovebirds Kiara Advani And Sidharth Malhotra Maldives pics: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में न्यू ईयर वेकेशन के लिए मालदीव गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच कियारा आडवाणी ने मालदीव से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में कियारा आडवाणी अकेले दिख रही हैं। तस्वीर पर कई यूजर ने कमेंट कर पूछा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कहां हैं?

बेकलेस ड्रेस में कियारा आडवाणी की तस्वीर वायरल
कियारा आडवाणी ने अपने सोलो फोटो को इंस्टाग्राम पर 30 दिसंबर को शेयर की है। इस तस्वीर में कियारा आडवाणी समुद्र के किनारे खड़ी होकर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। कियारा आडवाणी ने बैकलेस आउटफिट पहना है, जिसमें वो काफी सेक्सी लग रही हैं। कियारा की अकेले तस्वीर को देखकर कई यूजर ने पूछा कि आखिर सिद्धार्थ मल्होत्रा कहां है और वो इस तस्वीर में क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं।

आखिर क्यों फैन्स ने पूछा, कहां हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
असल में कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को मालदीव जाते वक्त एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था, यही वजह है कि फैन्स उनसे पूछ रहे हैं कि जब वेकेशन पर वो साथ गईं तो फोटो में अकेले क्यों हैं।
अपनी फोटो को शेयर कर कियारा ने लिखा था, "तुम्हें देख रही हूं 2021।'' कियारा आडवाणी की इस फोटो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। यहं तक की अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी कमेंट किया। उन्होंने कियारा की तस्वीर पर फायर इमोजी शेयर किया है।

कियारा की आने वाली है सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों एक साथ फिल्म 'शेरशाह' में नजर आने वाले हैं। वहीं कियारा की कार्तिक आर्यन के साथ 'भूलभुलैया 2' भी आने वाली है। कियारा आडवाणी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी' में दिखी थीं। इसके अलावा कियारा की अभी तक सबसे बड़ी हिट फिल्म शाहिद कपूर के साथ 'कबीर सिंह' रही है।












Click it and Unblock the Notifications