वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में कीजिए घूस देकर दर्शन

वृदांवन/नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में नियमों की अनदेखी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में रोक के बावजूद मंदिर के सेवाधिकारी ने दो लोगों को जगमोहन में गर्भगृह के सामने से प्रभु दर्शन कराए। इस घटना से मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। इधर दुनिया भर से लोग दर्शनों के लिए आते हैं।

Rules are flouted in Vrindavan’s Banke Behari temple for darshan

मिली जानकारी के अनुसार, सेवाधिकारी ने पैसे के लालच में आकर नियमों को ताक पर रख दो लोगों का दर्शन कराए गए हैं। ज्ञात हो कि विगत दिनों भी एक सेवाधिकारी ने भरी सर्दी में पुष्प बैठक सजा दी। जबकि इसके लिए एक माह गर्मियों में निर्धारित किया गया है। पुष्प बंगला और बैठक के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की आवश्यकता बताई जाती है।

प्राचीन मंदिरों में से एक

बांके बिहारी मंदिर भारत में मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांके बिहारी कृष्ण का ही एक रूप है जो इसमें प्रदर्शित किया गया है। इसका निर्माण स्वामी हरिदास ने करवाया था।

गर्भगृह के आगे दर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सेवाधिकारी ने दो लोगों को जगमोहन में चढा दिया और प्रभु के गर्भ गृह के सामने से दर्शन करा दिए। जबकि वहां सिर्फ भंडारी के रहने की इजाजत है। कोई भी बाहरी व्यक्ति को जगमोहन में गर्भगृह के सामने प्रवेश नहीं दिया जाता है। यहां बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। ऐसा होने की जानकारी आग की तरह मंदिर के सभी गोस्वामियों तक फैल गई। इसमें अन्दर खाने मंदिर के गोस्वामी नाराजगी जता रहे हैं।

इस बीच, इस पत्रिव मंदिर में नियमित रूप से दर्शनों के लिए आने वाले राजधानी के संजय वधावन ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन यह एक ऐसी पावन भूमि है, जिस भूमि पर आने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। ऐसा आख़िर कौन व्यक्ति होगा जो इस पवित्र भूमि पर आना नहीं चाहेगा तथा श्री बाँकेबिहारी जी के दर्शन कर अपने को कृतार्थ करना नही चाहेगा। इसलिए इस मंदिर में नियमों का कायदे से पालन होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+